Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 7:34 am

Sunday, October 18, 2026, 7:34 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

बैंक ऑफ राजस्थान रिटायर्ड स्टाफ सोसायटी की साधारण सभा एवं नई कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न

बैराठी अध्यक्ष, प्रवीण मेढ उपाध्यक्ष, सुरेश खंडेलवाल महासचिव, सुशील व्यास कार्यकारिणी सदस्य चुने गए

राखी पुरोहित. जोधपुर .

बैंक ऑफ राजस्थान रिटायर्ड स्टाफ सोसाइटी की 16वीं वार्षिक साधारण सभा एवं सोसायटी के त्रि वार्षिक चुनाव का का सफल आयोजन टेक्सटाइल नगरी भीलवाड़ा में संपन्न हुआ ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संगम ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष रामपाल सोनी ने की। मुख्य अतिथि श्रीमती बीना देवी मानसिंघका धर्मपत्नी शिवकुमार मानसिंघका पूर्व निदेशक बैंक ऑफ़ राजस्थान लिमिटेड, विशिष्ट अतिथि हेमंत कुमार मानसिंघका एवं डॉ एस एन मोदानी अध्यक्ष राजस्थान टैक्सटाइल मिल्स एसोसिएशन रहे।

अध्यक्षीय उद्बोधन में रामपाल सोनी ने राजस्थान के औद्योगिक एवं सर्वांगीण विकास में बैंक ऑफ़ राजस्थान एवं उसके कर्मचारियों की सेवाओं सराहना की। साधारण सभा में भारतवर्ष के विभिन्न प्रांत एवं शहरों से लगभग 300 प्रतिनिधि भीलवाड़ा पधारे। बैंक ऑफ़ राजस्थान रिटायर्ड स्टाफ समिति के 3 वार्षिक चुनाव में कोटा टीम को पूर्ण विजय मिली, जिसमें जयपुर से महेंद्र बैराठी अध्यक्ष, कोटा के सुरेश खंडेलवाल महामंत्री, जोधपुर से प्रवीण मैढ़ उपाध्यक्ष, जैसलमेर से सुशील व्यास केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य निर्वाचित हुए।

उपाध्यक्ष प्रवीण मैढ़ ने अपने उद्बोधन में बैंक ऑफ़ राजस्थान का आईसीआईसीआई बैंक में विलय के पश्चात सेवानिवृत्त व्यक्तियों के पेंशन अपडेशन, फैमिली पेंशन एवं मेडिकल सुविधाओं में आ रही असमानता को दूर करने पर मुख्य ध्यान दिया। इन सभी प्रकरण में आ रही विषमताओं को आईसीआईसीआई प्रबंधन से अथवा केंद्र सरकार या आरबीआई के हस्तक्षेप से सेवानिवृत्ति साथियों को वांछित लाभ दिलाने हेतु नई कार्यकारिणी प्रतिबद्ध रहेगी ऐसा विश्वास दिलाया। बैंक प्रबंधन से वार्ता करने के निरंतर प्रयास किए जाएंगे यह विश्वास भी दिलाया। सचिव पद पर कोटा के मानसिंह सीकरवाल निर्विरोध निर्वाचित हुए। भीलवाड़ा चैप्टर के सभी पदाधिकारी एवं सम्मानित सदस्यों ने उत्कृष्ट कार्य कर इस आयोजन को सफल बनाने हेतु अपनी विशिष्ट सेवाएं दी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor