Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:00 am

Sunday, October 18, 2026, 9:00 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी छत्तीसगढ़ में 9 से 13 जनवरी तक

सुनील वर्मा. जोधपुर 

प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी छत्तीसगढ़ में 9 से 13 जनवरी तक आयोजित होगी। प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी तैयारी शिविर का अवलोकन राज्य संगठन आयुक्त गाइड सुयश लोढ़ा ने किया।  शिविर में कैंप क्राफ्ट, पायनियरिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मार्च पास्ट, कलर पार्टी, बिना बर्तन के पाक कला का निरीक्षण किया और उचित तैयारी के दिशा निर्देश दिए l सहायक राज्य संगठन आयुक्त छत्तर सिंह पीडीयार ने तैयारी शिविर के बारे में जानकारी देते हुए भरोसा दिलाया कि यह सभी कठिन परिश्रम के साथ तैयारी में जुटे हैं।

इस प्रथम रोवर रेंजर जंबूरी में राजस्थान प्रथम स्थान प्राप्त कर परचम लहराएगा | पीडियार ने बताया कि इसमें जोधपुर मंडल से जोधपुर बाड़मेर जैसलमेर पाली सिरोही जालौर के 200 रोवर रेंजर भाग ले रहे हैं। इस शिविर मे सीओ योगेंद्र सिंह राठौड़, सवाई सिंह, डिंपल दवे, गोविंद मीणा, यूनिट लीडर लक्ष्मी चौधरी, अमराराम, रमेश कुमार, राजकुमार जोशी उपस्थित रहेl इस राष्ट्रीय जंबूरी में लगभग 125 देशों के रोवर रेंजर भाग लेंगे। यह ऐतिहासिक पल स्काउट गाइड के इतिहास में स्वर्णिम पन्नों में लिखा जाएगा। प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी छत्तीसगढ़ की तैयारी का लिया जायजा l

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor