Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 3:26 am

Thursday, July 9, 2026, 3:26 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

माहेश्वरी अधिवेशन कल से : आनंद राठी, राजश्री बिरला, डीमार्ट के राधाकिशन दमानी, एचएम बांगड़ सहित अनेक हस्तियों को न्यौता

देश की अर्थव्यवस्था में 4 प्रतिशत जीडीपी के हिस्सेदार आएंगे जोधपुर, 230 होटल व धर्मशाला बुक, अपने घरों में भी ठहरा रहे रहे मेहमानों को

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

9783414079 diliprakhai@gmail.com

माहेश्वरी अधिवेशन में देश के प्रतिष्ठित बिजनेसमैन और माहेश्वरी समाज के प्रेरक व्यक्तित्व आनंद राठी, राजश्री बिरला, डीमार्ट के राधाकिशन दमानी और एचएाम बांगड़ को न्यौता दिया गया है। ये वे हस्तियां हैं जो देश की 4 प्रतिशत जीडीपी का हिस्सा रखते हैं। समाजसेवी सौरभ राठी ने बताया कि मेहमानों के आगमन की शुरुआत हो रही हैं। लोग अधिवेशन से एक दो दिन पहले आकर जोधपुर भ्रमण कर रहे हैं। 9 जनवरी को एक्सपो का उद्घाटन होगा, जबकि उद्घाटन समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत, केंद्रीय रेल व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल, पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू, उत्तर प्रदेश विद्युत वितरण निगम के सीएमडी मयूर माहेश्वरी सहित समाजबंधु मंच साझा करेंगे।

महाधिवेशन के लिए जोधपुर शहर व आस-पास के गांवों में 230 होटल, धर्मशालाएं व समाजिक भवन बुक किए जा चुके हैं। कई समाजबंधु अतिथियों को अपने घरों में भी ठहराएंगे। तैयारियों के बीच समारोह स्थल पर स्टॉल प्रतिनिधि जुटने लगे हैं। जोधपुर के हैंडीक्राफ्ट निर्यातक अजय शर्मा ने बताया कि 8 फीट के स्टेज पर 32 फीट की मेटल की भगवान शिव की प्रतिमा और 44 फीट का त्रिशूल लगाया गया है। 7 हजार किलो वजनी यह प्रतिमा पूरी तरह मेटल स्क्रैप से बनी है और इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है। जटाओं से जलधारा आकर्षक रोशनी की व्यवस्था रहेगी। एक्सपो के सामने कैलाश पर्वत की झांकी भी सजाई जाएगी।

जिन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को गति दी, वे अधिवशेन की शान होंगे :

दक्षिण भारत से लेकर विदेशों तक बसे समाजबंधु इस महाधिवेशन में भाग लेंगे। इनमें कई ऐसे बड़े उद्योगपति भी हैं जो पहली बार जोधपुर आ रहे हैं। प्रमुख उद्योगपतियों में आनंद राठी वेल्थ लिमिटेड के आनंद राठी, श्रीसीमेंट के एचएम बांगड़, डीमार्ट के राधाकिशन दमानी, सोलर ग्रुप के सत्यनारायण नुवल, डीके झंवर, भागवती बलड़वा, आनंद बांगड़, पुणे के अभच भूतड़ा, आदित्य बिड़ला ग्रुप की राजश्री बिरला, माहेश्वरी ब्रदर्स ग्रुप के विजय माहेश्वरी, जोजो कॉर्पोरेशन के श्रीधर वेंबू, एमके वेंचर्स के मधुसूदन केला, रामनिवास मानधानी और श्रीवल्लभ काबरा आदि शामिल होंगे।

250 बीघा एक्सपो, 750 स्टॉल व शिव की प्रतिमा बनीं

पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर की 250 बीघा भूमि पर महाकुंभ सरीखा आयोजन है। 750 से अधिक स्टॉल, कुलदेवता स्वरूप कैलाश पर्वत, 35 फीट की मेटल शिव प्रतिमा, पांडाल, पार्किंग, फूड कोर्ट, भोजनशाला, किड्स गेम जोन और 70 बीघा में पांडाल। निर्माण में 1500 इंजीनियर्स व टेक्नीशियंस जुटे हैं। ग्लोबल एक्सपो में एडवरटाइजिंग, केमिकल-पेट्रोलियम, एफएमसीजी, इंजीनियरिंग, ऑटोमोटिव, फैशन-लाइफस्टाइल, हॉस्पिटैलिटी, मेडकल, कॉस्मेटिक, फर्नीचर-इंटीरियर्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, एजुकेशन, बैँकिंग-फाइनेंस, आईटी, कंस्ट्रक्शन-रियर एस्टेट, सोलर, लॉजिस्टिक्स, एनजीओ, ऑर्गेनिक-एग्रो, पैकिंग-प्रिंटिंग व रिन्युएबल एनर्जी जैसे सेक्टर्स शामिल है। तीन दिन में 400 करोड़ रुपए के रेवेन्यु का अनुमान है।

दक्षिण बिज लाउंज की आठ स्टॉल्स लगेंगी

दक्षिण बिज लाउंज के चेयरमैन अमोल चिलांगिया और संजय मूंदड़ा ने बताया कि टीकेपी प्रादेशिक माहेश्वरी सभा, श्री माहेश्वरी सभ्ज्ञा चेन्नई, एम-सर्किल चेन्नई-1 के उद्योगपति, युवा उद्यमी और स्टार्टअप प्रतिनिधि भाग लेंगे। यहां 8 स्टॉल का क्लस्टर बिजनेस नेटवर्किंग, संवाद और डिजिटल प्रेजेंटेशन तैयार है, जिसे जयपुर की टीम की ओर से 9 एलईडी डिस्प्ले से पूरे दिन दिखाया जाएगा। 32 उद्यमी एक्सक्लूसिव स्क्रीन पर उत्पाद प्रस्तुत कर सकेंगे। आयोजन में प्रमोद मालपानी, गौरीशंकर राठी और डॉ. अशोक कुमार मुंधरा सहयोग कर रहे हैं।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor