Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 2:39 am

Thursday, July 9, 2026, 2:39 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

माहेश्वरी ग्लोबल एक्सपो 2026 में 9 से 11 जनवरी तक सनातन संस्था लगाएगी ग्रंथ प्रदर्शनी

सनातन संस्था की प्रभारी राखी मोदी ने कहा कि इस प्रदर्शनी में आकर सनातन की शास्त्रीय परिभाषा में लिखी अद्भुत और अद्वितीय ग्रंथ संपदा का लाभ उठाया जा सकता है। स्क्रीन पर भी ग्रंथों का डिस्प्ले किया जाएगा। 

राखी पुरोहित. जोधपुर

सनातन संस्था की ओर से माहेश्वरी ग्लोबल एक्सपो में 9 से 11 जनवरी तक माहेश्वरी ग्लोबल कन्वेंशन, महासभा डोम, स्टाॅल नं – 11 जोधपुर, राजस्थान में ग्रंथ प्रदर्शनी लगाई जाएगी। सनातन संस्था की प्रभारी राखी मोदी ने बताया कि धर्म राष्ट्र की नींव है। ग्रंथ धर्माचरण व साधना का वैज्ञानिक भाषा में उपदेश देते हैं। यह अमूल्य ज्ञान समाज तक पहुंचाने के लिए संस्था माहेश्वरी ग्लोबल एक्सपो में ग्रंथ प्रदर्शनी लगाने वाली है।

राखी मोदी ने कहा कि इस प्रदर्शनी में आकर सनातन की शास्त्रीय परिभाषा में लिखी अद्भुत और अद्वितीय ग्रंथ संपदा का लाभ उठाया जा सकता है।

समाज, राष्ट और विश्व को नई दिशा देने वाले कई ग्रंथ एक्सपो में उपलब्ध रहेंगे :

राखी मोदी ने बताया कि समाज, राष्ट्र और विश् को नई दिशा देने वाले कई ग्रंथ एक्सपो में प्रदर्शित किए जाएंगे। इन ग्रंथों के माध्यम से हम अपने देनिक जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकते हैं और आध्यात्मिक जीवन को नई दिशा दे सकते हैं। जीवन मूल्यों को अपने में आत्मसात किए ये ग्रंथ हमारे लिए विरासत के वाहक बन सकते हैं। ये ग्रंथ कुछ इस तरह तरह हैं-

1-बालसंस्कार
2- आयुर्वेद एवम् गोसंवर्धन
3- साधना एवम् अध्यात्म
4- देवता, त्योहार, व्रत, उत्सव
5- कर्मयोग, भक्तियोग
6- बिंदुदाब
7- आचारधर्म
8- राष्ट्र रक्षण एवं धर्मजागृति
9- हिन्दू राष्ट्र
10- धर्मपरिवर्तन कारण एवं रोकने के उपाय l इस तरह उपरोक्त विषयों पर सारगर्भित और प्रत्यक्ष आचरण संबंधित उपयोगी जानकारी देने वाले ग्रन्थ एक्सपो को सार्थक बनाएंगे।

सनातन संस्था सनातन धर्म के मूल्यों और सिद्धांतों को बढ़ावा देता है : राखी मोदी

राखी मोदी ने बताया कि सनातन संस्था एक आध्यात्मिक संगठन है जो सनातन धर्म के मूल्यों और सिद्धांतों को बढ़ावा देता है। यह संस्था लोगों को आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान करती है और उन्हें अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद करती है।

सनातन संस्था के मुख्य उद्देश्य इस प्रकार हैं-

– लोगों को सनातन धर्म के बारे में जागरूक करना।
– आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान करना।
– लोगों को अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद करना।
– सनातन धर्म के मूल्यों और सिद्धांतों को बढ़ावा देना।

सनातन संस्था के कुछ प्रमुख कार्यक्रम और गतिविधियाँ हैं-

– सत्संग और व्याख्यान।
– आध्यात्मिक शिविर और कार्यशालाएँ।
– ग्रंथ और पुस्तक प्रकाशन।
– ऑनलाइन आध्यात्मिक मार्गदर्शन।
– सामाजिक सेवा और सामुदायिक विकास कार्यक्रम।

अधिक जानकारी के लिए करें संपर्क – sanatan.org

दिसंबर 2025 तक 369 ग्रंथ 13 भाषाओं में प्रकाशित किए, 1 करोड़ 71 हजार से अधिक प्रतियां पाठकों तक पहुंचीं

राखी मोदी ने बताया कि संस्था द्वारा दिसंबर 2025 तक कुल 369 ग्रंथ, 13 भाषाओं में प्रकाशित किए जा चुके हैं, जिनकी 1 करोड़ 1 लाख 71 हजार से अधिक प्रतियां पाठकों तक पहुँच चुकी हैं। यह ग्रंथ-संपदा अपनी गहन विषय-वस्तु, शोधपरक दृष्टिकोण और आध्यात्मिक मूल्यों के कारण देश-विदेश में पाठकों के बीच विशेष लोकप्रियता प्राप्त कर रही है। इन ग्रंथों के अध्ययन से अनेक पाठकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिले हैं। पाठकों के अनुभव बताते हैं कि इन ग्रंथों ने उनके विचार, आचरण और जीवन दृष्टि को दिशा दी है तथा अनेक वाचक इनके माध्यम से सनातन संस्था से जुड़ रहे हैं।

प्रदर्शनी एक नजर में : 

दिनांक: 9 से 11 जनवरी 2026
समय : सुबह 9 से रात 8 तक
स्थल : माहेश्वरी ग्लोबल कन्वेंशन,महासभा डोम, स्टाॅल नं – 11 जोधपुर,राजस्थान

संपर्क : 9214956449
_________

???? Visit online store :
www.sanatanshop.com

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor