जोधपुर के एक शुगर पीड़ित व्यक्ति महेंद्र भूतड़ा ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दर्द रहित शुगर मशीन का विज्ञापन देखा था। उससे प्रभावित होकर उन्होंने gluco one high precision glucose moniteering device का ऑर्डर दिया। लेकिन जब ऑर्डर प्राप्त हुआ तो पैकेट में सुई वाली शुगर मापने की मशीन निकली।
दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों के साथ फ्रॉड किया जा रहा है। आमतौर पर ऑनलाइन कंपनियां कई तरह के विज्ञापन करती है, मगर सामग्री डिलीवर विज्ञापन के इतर कर देती है और इस तरह ग्राहकों के साथ छल किया जा रहा है। ताजा मामला शुगर मापने वाली मशीनों का सामने आया है। ग्राहक शिकायत कर रहे हैं कि उन्होंने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दर्द रहित शुगर मापने वाली मशीनों का एड देखकर दर्द रहित यानी बगैर सुई की शुगर मापने वाली मशीन का ऑर्डर किया था, मगर जब डिलीवरी पैकेट खोला तो आंखें फटी रह गई जब सुई वाली शुगर मापने की मशीन निकली।
जोधपुर के एक शुगर पीड़ित व्यक्ति महेंद्र भूतड़ा ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दर्द रहित शुगर मशीन का विज्ञापन देखा था। उससे प्रभावित होकर उन्होंने gluco one high precision glucose moniteering device का ऑर्डर दिया। लेकिन जब ऑर्डर प्राप्त हुआ तो पैकेट में सुई वाली शुगर मापने की मशीन निकली। जबकि उन्होंने इस प्रकार की मशीन खरीदने की मंशा नहीं जाहिर की थी। दरअसल ऑनलाइन कंपनियां अपने एड के माध्यम से ग्राहकों को भ्रमित कर रही है और ग्राहक कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि ऑनलाइन कंपनियां इसके पीछे कई तर्क तैयार रखती है।







