Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 2:39 am

Thursday, July 9, 2026, 2:39 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

माहेश्वरी अधिवेशन में भाग लेने के लिए अमित शाह और ओम बिरला आएंगे

शिव वर्मा. जोधपुर 

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जोधपुर आएंगे और वे माहेश्वरी अधिवेशन में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अमित शाह शुक्रवार को जोधपुर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे शुक्रवार को रात्रि 10.25 बजे जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे। इसके पश्चात रात्रि 10.40 बजे वे ऑफिसर्स मेस, बीएसएफ कैंप पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। शनिवार 10 जनवरी को प्रातः 11.25 बजे अमित शाह बीएसएफ कैंप से प्रस्थान कर पॉलीटेक्निक कॉलेज मैदान पहुंचेंगे। यहां प्रातः 11.30 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम उपरांत शाह दोपहर 1.15 बजे पॉलीटेक्निक कॉलेज मैदान से बीएसएफ कैंप पहुंचेंगे, जहां 1.15 बजे से 2.00 बजे तक उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा। इसके बाद वे दोपहर 2.15 बजे जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पहुंचकर 2.20 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

इधर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शुक्रवार को जोधपुर के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ओम बिरला शुक्रवार को दोपहर 12.00 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12.10 बजे वे जोधपुर सर्किट हाउस पहुंचकर अल्प विश्राम करेंगे। वे दोपहर 12.45 बजे पॉलीटेक्निक ग्राउंड स्थित मारवाड़ कन्वेंशन सेंटर पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम उपरांत रात्रि 8.30 बजे सर्किट हाउस पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। शनिवार 10 जनवरी को प्रातः 10.30 बजे ओम बिरला पुनः पॉलीटेक्निक ग्राउंड स्थित मारवाड़ कन्वेंशन सेंटर पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 1.35 बजे सर्किट हाउस जोधपुर पहुंचकर विश्राम करेंगे। तत्पश्चात रात्रि 8.15 बजे जोधपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर रात्रि 8.30 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor