Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:26 am

Sunday, August 23, 2026, 5:26 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जोधपुर ने राजस्थान पोलो क्लब को व क्राईसिल/सुहाना टीम ने 61 कैवलरी बीजेडएस स्कूल को हराया

26वां जोधपुर पोलो-2025 :  राजपूताना एण्ड सेन्ट्रल इण्डिया कप (8 गोल) टूर्नामेंट

आज रहेगा अवकाश, शनिवार 10 जनवरी को खेले जाएंगे टूर्नामेंट के सेमीफाइनल

शिव वर्मा. जोधपुर 
जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन इंस्टीट्यूट जोधपुर के तत्वावधान में महाराजा गजसिंह स्पोर्ट्स फाउण्डेशन पोलो मैदान, लेफ्टिनेंट जनरल पीवीएसएम, एवीएम एचएच. महाराजा उम्मेदसिंह एयरपोर्ट रोड़, पाबूपुरा में चल रहे 26वें जोधपुर पोलो सीजन 2025 मेेें गुरुवार 8 जनवरी को राजपूताना एण्ड सेन्ट्रल इण्डिया कप (8 गोल) टूर्नामेंट के तहत दो मैच खेले गये। पहला मैच दोपहर 2.00 बजे जोधपुर व राजस्थान पोलो क्लब के बीच खेला गया। इस रोचक मुकाबले में जोधपुर ने इस मैच को सात के मुकाबले आठ गोल कर एक गोल के अन्तर से हराया, जबकि दूसरा मैच 61 कैवलरी बीजेडएस स्कूल व क्राईसिल/सुहाना टीमों के बीच खेला गया, जिसे क्राईसिल/सुहाना टीम ने छह के मुकाबले दस गोल कर चार गोल के अन्तर से जीत लिया। मैच के दौरान जोधपुर पोलो के संरक्षक पूर्व नरेश गजसिंह मैदान में उपस्थित थे। मेहरानगढ़ ने आज भी मैदान में उपस्थित जनसमूह के समक्ष मार्चपास्ट किया व मैच के मध्य में अपनी सुमधुर सुर लहरियां बिखेरी।
जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन इंस्टीट्यूट, जोधपुर के मानद सचिव इन्द्रजीत सिंह नाथावत ने बताया कि दोपहर 2.00 बजे खेले गये पहले मैच में राजस्थान पोलो क्लब टीम की ओर से टीम के रंशय पुरोहित व डीनो धनकड़ ने पहले चक्कर में एक-एक गोल, अंगद कलान ने चौथे चक्कर में एक-एक गोल, व चार हैण्डीकेप के खिलाड़ी लांस वाटसन ने पहले व चौथे चक्कर में दो-दो गोल किए। मुकाबले में जोधपुर टीम की ओर से खेलते हुए टीम के दो हैण्डीकेप खिलाड़ी सलीम आजमी ने पहले चक्कर में एक गोल, दो हैण्डीकेप के ही ध्रुवपाल गोदारा ने तीसरे चक्कर में दो गोल, धनन्जय सिंह राठौड़ ने चौथे चक्कर में एक गोल व चार हैण्डीकेप खिलाड़ी जरार्डो मजीनी ने दूसरे चक्कर में तीन व चौथे चक्कर में एक गोल कर टीम को जीत दिलायी।
उन्होंने बताया कि दोपहर 3.00 बजे खेले गये दूसरे मैच में क्राईसिल/सुहाना टीम की ओर से खेलते हुए टीम के छह हैण्डीकेप के खिलाड़ी मतियास व्याल ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पहले, तीसरे व चौथे चक्कर में एक-एक गोल व दूसरे चक्कर में तीन गोल किए। तीन हैण्डीकेप के साथी खिलाड़ी कुलदीप सिंह राठौड़ ने पहले व दूसरे चक्कर में एक-एक गोल व पूर्व खेल मंत्री राजस्थान सरकार अशोक चांदना ने दूसरे व चौथे चक्कर में एक-एक गोल किया। मुकाबले में 61 कैवलरी बीजेडएस स्कूल के तीन हैण्डीकेप खिलाड़ी नवीन सिंह ने प्रत्येक चक्कर में एक-एक कुल चार गोल किए। साथी खिलाड़ी मेजर मृत्युंजय सिंह चौहान ने तीसरे चक्कर में व दो हैण्डीकेप खिलाड़ी समीर सुहाग ने चौथे चक्कर में एक-एक गोल किया। दोनों ही मैचों के अम्पायर अर्जेन्टीना के निकोलस स्कोर्टीचीनी व उदय कलान थे, पहले मैच के रैफरी डेनियल ओटामंेडी व दूसरे मैच के रैफरी सैय्यद शमषेर अली रहे। मैच की कॉमेन्ट्री राजवी शैलेन्द्र सिंह, सिद्धार्थ सिंह रोहिट व अविजीत सिंह रोहिट ने संयुक्त रूप से की।
शुक्रवार 9 जनवरी को पोलो ऑफ डे रहेगा, कोई मैच नहीं खेला जायेगा। शनिवार 10  जनवरी को राजपूताना एण्ड सेन्ट्रल इण्डिया कप (8 गोल) टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच दोपहर 2.00 व 3.00 बजे खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल ऑप्टिमस अचीवर्स व क्राईसिल/सुहाना टीमों के बीच व दूसरा सेमीफाइनल जोधपुर व नेवी पोलो सेन्ट्रल एकेडमी के बीच खेला जायेगा।
Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor