जय महेश…जय माहेश्वरी
माहेश्वरी समाज के डीएनए में बिजनेस है। वे समाज से अर्न करना जानते हैं तो समाज को लौटाना भी। देश-दुनिया में धर्मशालाएं, अस्पताल, शिक्षा के बड़े-बड़े इंस्टीट्यूट और ट्रस्ट आज माहेश्वरी समाज की करुणा, संवेदना और सरलता के साथ सफलता की कहानी कह रहे हैं।
देश और दुनिया की अर्थव्यवस्था की धमनियों में आर्थिक प्रवाह जो चल रहा है उसमें कहीं न कहीं माहेश्वरी समाज का बड़ा याेगदान है। यह बात उस समय उभरकर सामने आई जब अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी अधिवेशन और एक्सपो के दूसरे दिन गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मेले की भव्यता देखकर दंग रह गए।
दिलीप कुमार पुरोहित, शिव वर्मा. राखी पुरोहित. जोधपुर
जहां न पहुंचा रवि…वहां पहुंचे माहेश्वरी…। माहेश्वरी समाज के डीएनए में बिजनेस है। वे समाज से अर्न करना जानते हैं तो समाज को लौटाना भी। देश-दुनिया में धर्मशालाएं, अस्पताल, शिक्षा के बड़े-बड़े इंस्टीट्यूट और ट्रस्ट आज माहेश्वरी समाज की करुणा, संवेदना और सरलता के साथ सफलता की कहानी कह रहे हैं। माहेश्वरी समाज ने अपने पुरुषार्थ से, अपने समर्पण से और अपने विजन से वाणिज्य, उद्योग और व्यापार के शिखर छुए। देश और दुनिया की अर्थव्यवस्था की धमनियों में आर्थिक प्रवाह जो चल रहा है उसमें कहीं न कहीं माहेश्वरी समाज का बड़ा याेगदान है। यह बात उस समय उभरकर सामने आई जब अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी अधिवेशन और एक्सपो के दूसरे दिन गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मेले की भव्यता देखकर दंग रह गए। अधिवेशन के अध्याय का शब्द-शब्द बोल उठा- जहां न पहुंचा रवि, वहां पहुंचे माहेश्वरी.. माहेश्वरी समाज ने.बुलंदियों का आकाश छुआ पर जमीं से जुड़े रहे…देश की अर्थव्यस्था को जिन्होंने रफ्तार दी वही माहेश्वरी समाज आज एक मंच पर जोधपुर के पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में दिखाई दिया।
दूसरा दिन : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले- माहेश्वरी समाज ने सेवा के संकल्प को साकार किया
भाषा ही समाज, धर्म और संस्कृति को जीवंत रखती है :
आजादी के शताब्दी वर्ष 2047 में देश को अग्रणी बनाने का संकल्प
विकसित भारत में माहेश्वरी समाज की भूमिका महत्वपूर्ण : ओम बिरला
समाज सेवा की भावना माहेश्वरी समाज की सबसे बड़ी ताकत : भजनलाल शर्मा
आतंकवाद के खिलाफ केन्द्रीय गृह मंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति ने देश को बनाया सुरक्षित
बेमिसाल 30 साल : आनंद राठी ग्रुप के साथ 140 स्थानों पर जुड़े हैं 9 लाख ग्राहक
जोधपुर। अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी अधिवेशन और एक्सपो में राइजिंग भास्कर की टीम आनंद राठी ग्रुप की स्टॉल पर हैं। हमारे साथ हैं कोटा ब्रांच के मैनेजर मुकेश। काफी व्यस्त हैं। विजिटर्स घेरे हुए हैं। हर कोई उनसे बात करने को लालायित हैं। कोई आनंद राठी जी के बारे में पूछ रहा है तो कोई कंपनी के बारे में जानकारी हासिल कर रहा है। इस बीच मुकेश राइजिंग भास्कर से कुछ समय बात कर पाते हैं और आनंद राठी ग्रुप के विजन का खुलासा करते हैं। आनंद राठी ग्रुप का विजन स्पष्ट है-आनंद राठी ग्रुप निवेश परामर्श के क्षेत्र में अग्रणी बनने, नवोन्मेषी वित्तीय समाधान प्रदान करने तथा ग्राहकों और कर्मचारियों की पहली पसंद बनने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आनंद राठी ग्रुप का मिशन बताते हुए मुकेश कहते हैं कि हम ग्राहक-केंद्रित हैं और ग्राहकों को दीर्घकालिक मूल्य संवर्धन प्रदान करने पर स्पष्ट ध्यान रखते हैं, साथ ही उत्कृष्टता, नैतिकता और पेशेवरिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखते हैं। मुख्य मूल्य (Core Values) में पारिवारिक संस्कृति (Family Culture), सत्यनिष्ठा (नैतिकता) – Integrity (Ethics) और उद्यमशील संगठन (Entrepreneurial Organisation) इसे सशक्त बनाते हैं।
आनंद राठी समूह के बारे में :
आनंद राठी – निवेश सेवाएँ (Anand Rathi Investment Services)
आनंद राठी ग्रुप की निवेश सेवाएँ इकाई विभिन्न एसेट क्लासेज़ में निवेश के लिए निवेश अनुसंधान (Investment Research), परामर्श (Advice), उत्पाद (Products) और टेक-टूल्स प्रदान करती है। इनमें इक्विटी, म्यूचुअल फंड, कमोडिटीज़, करेंसी, पीएमएस (PMS) आदि शामिल हैं। लगभग 9 लाख ग्राहकों को 140 से अधिक स्थानों पर अपनी सेवाएँ प्रदान करते हैं। वेबसाइट: www.anandrathi.com
आनंद राठी ग्लोबल फाइनेंस (Anand Rathi Global Finance)
एनबीएफसी इकाई इस प्रकार सेवाएँ प्रदान करती है:
संपत्ति के बदले ऋण (Loan Against Property – SME Funding), कंस्ट्रक्शन फाइनेंस : सिक्योरिटीज़ के बदले ऋण (जिसमें शेयर, कमोडिटीज़, म्यूचुअल फंड, बॉन्ड, ESOPs और अन्य तरल संपत्तियाँ शामिल हैं), प्रोजेक्ट फाइनेंसिंग : कुल बैलेंस शीट आकार लगभग ₹25,000 करोड़ से अधिक है। वेबसाइट: www.anandrathiglobal.com—
आनंद राठी इंश्योरेंस ब्रोकर्स (Anand Rathi Insurance Brokers)
आनंद राठी भारत की अग्रणी बीमा ब्रोकिंग कंपनियों में से एक हैं। उत्पादों में शामिल हैं: प्रॉपर्टी और इंजीनियरिंग बीमा, बैंकर्स ब्लैंकेट बॉन्ड, क्राइम इंश्योरेंस, एरर एंड ओमिशन कवर, मरीन इंश्योरेंस, कर्मचारी लाभ योजनाएँ, देयता बीमा जैसे डायरेक्टर्स एंड ऑफिसर्स लाइबिलिटी, प्रोडक्ट लाइबिलिटी, कमर्शियल, जनरल लाइबिलिटी एवं अन्य बीमा कवर, ये सेवाएँ मैन्युफैक्चरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, बैंकिंग और केमिकल इंडस्ट्री जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध हैं। वेबसाइट: www.anandrathiinsurance.com—
आनंद राठी इन्वेस्टमेंट बैंकिंग (Anand Rathi Investment Banking)
आनंद राठी इन्वेस्टमेंट बैंकिंग उभरती हुई विकासशील कंपनियों के लिए एक अग्रणी साझेदार के रूप में विकसित हुई है।
भारतीय पूंजी बाजार में कई उत्कृष्ट विकास गाथाओं के लिए हाउस बैंकर के रूप में कार्य किया है, जो समय के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में अग्रणी बनीं। वेबसाइट: www.anandrathiib.com
आनंद राठी इंटरनेशनल वेंचर्स (Anand Rathi International Ventures)
यह इकाई मुख्य रूप से यूएई और सिंगापुर में स्थित एनआरआई ग्राहकों, भारत और विदेशों में स्थित भारतीय निवासियों तथा आईबीएक्स ज्वैलर्स को सेवाएँ प्रदान करती है। आनंद राठी इंटरनेशनल वेंचर्स, IFSCA द्वारा GIFT सिटी में पंजीकृत डिस्ट्रीब्यूटर के रूप में अनुमोदित होने वाली पहली ब्रोकिंग कंपनी है। वेबसाइट: www.anandrathigiftcity.com—
एआर डिजिटल वेल्थ (AR Digital Wealth)
एआर डिजिटल वेल्थ प्राइवेट वेल्थ सेवाओं से प्राप्त व्यापक अनुभव पर आधारित एक फिनटेक विस्तार है। इसका उद्देश्य बाज़ार के बड़े मास अफ्लुएंट वर्ग को फिजिटल (Physical + Digital) माध्यम से संपत्ति समाधान प्रदान करना है। वेबसाइट: www.rathi.com
टेक आनंद राठी (Tech Anand Rathi)
2010 में स्थापित, टेक आनंद राठी आनंद राठी समूह की डिजिटल इकाई है। यह नवाचार के माध्यम से वित्तीय सेवाओं को लोकतांत्रिक बनाने पर केंद्रित है। ब्लॉकचेन तकनीक, वैश्विक भुगतान समाधान और अत्याधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से यह व्यवसायों को बेहतर ग्राहक जुड़ाव और तेज़ विकास में सहायता करती है। DevOps, RPA और QA ऑटोमेशन में विशेषज्ञता के साथ, यह संस्थाओं को ऐसे एप्लिकेशन चुनने और लागू करने में मदद करती है जो उनके मौजूदा सिस्टम के साथ सहज रूप से एकीकृत हों, बेहतर डेटा प्रबंधन और सुचारू लेनदेन सुनिश्चित करें। वेबसाइट: www.techanandrathi.com
सुरेश राठी ग्रुप : बिजनेस के साथ समाज को लौटाने की सोच
सुरेश राठी ग्रुप 1981 से Wealth Creator thru Systematic Investment के लिए कार्यरत हैं। ग्रुप के संस्थापक श्री सुरेश राठी जी की सोच स्पष्ट है- समाज से ही अर्न करना है और समाज को लौटाना है। श्री सुरेश राठी का मानना है कि हम एक ट्रस्टी के रूप में सेवा देते हैं। श्री सुरेश राठी लोगों की मदद को तैयार रहते हैं। उन्होंने अपने जीवन का ध्येय बना रखा है कि कोई व्यक्ति उनके दर से निराश नहीं लौटना चाहिए। उनकी पुस्तक अनमोल रत्न उन्होंने आध्यात्मिक और व्यवहारिक उद्देश्य से लिखी है। यह पुस्तक जो एक बार पढ़ ले और उसमें उल्लेखित शिक्षाओं को जीवन में उतार ले तो सभी समस्याओं का समाधान स्वत: हो जाए। श्री सुरेश राठी का मानना है कि जीवन है तो समस्याएं तो रहेंगी लेकिन समाधान भी इसी जीवन में समाहित हैं। कोई चमत्कार होने वाला नहीं है। हमें प्रकृति के अनुरूप जीवन जीकर ही बदलाव की राह खोजनी होगी। अनमोल रत्न में ज्ञान का खजाना है। इसके साथ ही श्री सुरेश राठी की धर्मपत्नी श्रीमती शशि राठी जी जो कि आध्यात्मिक महिला हैं और उनको भजनों से बहुत लगाव है। उनकी संकलित पुस्तक अनमोल भजन की प्रतियां एक्सपो में खूब वितरित की गई ताकि हर व्यक्ति की सुबह की शुरुआत देवी-देवताओं के भजनों से हों। इसके अलावा निरामय जीवन की प्रतियां भी निशुल्क वितरित की गई। सुरेश राठी ग्रुप की स्टॉल पर सुबह से देर शाम तक भीड़ जुटी रही। हर व्यक्ति को उपहार दिए गए और परंपरागत रूप से स्वागत किया गया। श्री सुरेश राठी ने कहा कि माहेश्वरी समाज देश में संख्या बल में भलेही कम हो, मगर माहेश्वरी समाज ने देश और दुनिया की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी है। देश और दुनिया की धमनियों में अगर आर्थिक रक्त प्रवाह चल रहा है तो उसमें माहेश्वरी समाज का भी बड़ा योगदान है।
DOZCO: 1983 से कंस्ट्रक्शन, इन्फ्रास्ट्रक्चर और माइनिंग इंडस्ट्री में बड़ा नाम : बीबी शर्मा
DOZCO कंपनी के सीनियर मैनेजर-सेल्स बीबी शर्मा ने बताया कि DOZCo कंपनी 1983 से कंस्ट्रक्शन, इन्फ्रास्ट्रक्चर और माइनिंग क्षेत्र में बड़ा नाम है। शर्मा ने बताया कि तीन सी कोर कंपनी के डीएनए में है। ये तीन सी है- कैपेसिटी, कैपेबिलिटी और कमिटमेंट। DOZCO कंपनी Rock Breakers, Chisels, Buckets, Undercarriage और Bucket Pins & Bushes का उत्पादन करती हैं। इसके अलावा Yanmar Mini Excavators, Shantui Dozets, Shantui Motor Graders, Shantui EV Loaders इक्यूपमेंट तैयार करती है। Rock Breakers, Buckets, Augers, Cutters Attachments, Grapple, Vibro Rippers की सेवाएं भी कंपनी देती है। कंपनी Undercarriage Parts, Wear Parts, Mining Truck Parts, Swing Bearings, Weighing Solutions, Fasteners, H-Links & I-Links स्पेयर पार्ट्स भी तैयार करती है।
मेक इंडिया- स्टॉल लगाने की सेवाएं कहीं भी, हर समय : मनोज मालपानी
MECINDIA के मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज मालपानी ने बताया कि उन्हें माहेश्वरी अधिवेशन में आकर बड़ा अच्छा लगा। उन्होने अधिवेशन में काफी स्टॉल लगाई है। वे स्वदेशी तकनीक पर आधारित स्टॉलें लगाते हैं। उनकी सेवाएं देश में कहीं भी ली जा सकती है। मालपानी ने बताया कि इस अधिवेशन में उन्होंने दर्जनों स्टॉलें लगाई हैं। उनका काम बड़े स्तर पर जारी है। वे चाहते हैं कि इस प्रकार के मेले और अधिवेशन होते रहे ताकि उन्हें देश भर में भ्रमण का अवसर मिले।
Author: Dilip Purohit
Group Editor


















