Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 6:42 am

Sunday, August 23, 2026, 6:42 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 13 जनवरी को आयेंगे जोधपुर

शिव वर्मा. जोधपुर 

भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 13 से 15 जनवरी तक जोधपुर प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रामनाथ कोविंद मंगलवार 13 जनवरी को दोपहर 3:20 बजे जोधपुर पहुंचेंगे। वे 3:50 बजे जोधपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान कर 4:05 बजे ताज हरि महल, रेजिडेंसी रोड पहुंचेंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे।

बुधवार, 14 जनवरी को पूर्व राष्ट्रपति प्रातः 11:15 बजे सोजत सिटी, जिला पाली के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां वे श्रीमद् भागवत कथा समिति, सोजत सिटी द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा एवं सहस्त्र चंडी महायज्ञ में सहभागिता करेंगे। इसके उपरांत वे रात्रि 7:30 बजे पुनः जोधपुर पहुंचकर ताज हरि महल में रात्रि विश्राम करेंगे। गुरुवार 15 जनवरी को रामनाथ कोविंद अपराह्न 3:30 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा 4:00 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor