राखी पुरोहित. जोधपुर
श्रीमाली ब्राह्मण समाज द्वारा शिवबाड़ी महामंदिर जोधपुर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन कृष्ण रुक्मिणी एवं कृष्ण सत्यभामा की जयमाला का भव्य आयोजन हुआ वहीं पुष्प होली खेली गई। विक्रान्त दवे ने बताया कि संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का वाचन कथा व्यास प्राणवल्लभ महाराज (श्रीमाली ब्राह्मण) के मुखारविंद से शिवबाड़ी महामंदिर में दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक भव्यता से हो रहा है। कैलाश श्रीमाली ने बताया कि आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के अंतर्गत आज सर्व प्रथम विद्वान पंडितों के सान्निध्य में मुख्य यजमान श्रीमती प्रिया पुखराज दवे द्वारा विधि विधान से पूजन किया गया । वहीं श्रीमद् भागवत कथा का पूजन करने के बाद कथा व्यास प्राणवल्लभ महाराज का श्रीमाली ब्राह्मण समाज शुभेच्छुक मंडल मुम्बई अध्यक्ष पारेश्वर दवे, मुकेश दवे एयरफोर्स कोषाध्यक्ष हरिद्वार संस्था, रमेश व्यास, सेवाभावी अशोक जोशी ने माल्यार्पण किया।
कथा व्यास प्राण वल्लभ महाराज ने कथा के छठे दिन बताया कि जीवन में हमेशा एक गुरु बनाना चाहिए। गुरु बनाने से ही जीवन की नैया पार होती है। वहीं बताया कि सूरज से किरण कभी अलग नहीं हो सकती। सूरज है तो उसकी किरण है वैसे ही प्रभु है तो राधा भी है दोनों की युगल जोड़ी बताया। कथा में श्रीकृष्ण रुक्मिणी एवं कृष्ण सत्यभामा की जयमाला का भव्य आयोजन हुआ। कथा स्थल में उपस्थित श्रद्धालु भक्तों ने ठाकुर जी के साथ पुष्प होली खेली।
कृष्ण रुक्मिणी के रूप में नीतू प्रवीण शर्मा एवं कृष्ण सत्यभामा के रूप में सिंपी अनिल दवे बने। कथा स्थल पर भक्तों ने विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार से कृष्ण रुक्मिणी की पूजा कर पुण्य लाभ कमाया। कथा में भजन गायक श्याम पंवार द्वारा संगीतमय भजनों की सरिता भी बहाई गई जिसमें हे गुरु देव प्रणाम आपके चरणों में…, बृज में होली खेलो रे चतुर्भुज चार घड़ी में होली खेलो रे…, मेरा राधा रमण गिरधारी…,, राधिका गौरी से बृज की छोरी से…, हरे कृष्ण बोलो राधा कृष्ण बोलो…, लाली फूल लगाए…, मेरे घनश्याम आए है…इत्यादि से श्रद्धालु भक्तों का मन मोह लिया। सचिव मधुसूदन दवे ने बताया कि कथा के छठे दिन मुख्य यजमान श्रीमती प्रिया पुखराज दवे, यजमान श्रीमती भारती – रमेश व्यास, श्रीमती सरला – कैलाश चंद्र बोहरा, श्रीमती शारदा श्रीमाली, सेवाभावी अशोक जोशी, महामंदिर अध्यक्ष कैलाश श्रीमाली, सुनील त्रिवेदी – श्रीमती कामाक्षा त्रिवेदी, चन्द्रशेखर दवे अजमेर, सत्यनारायण दवे, नंदकिशोर दवे, सत्यनारायण बोहरा, ओमप्रकाश दवे, कैलाश त्रिवेदी, तेजप्रकाश दवे, अनिल दवे के साथ मातृ शक्ति के रूप में श्रीमती लीला बोहरा, श्रीमती शारदा श्रीमाली, श्रीमती भारती व्यास, श्रीमती पूर्णिमा जोशी, श्रीमती आकांक्षा दवे, दीपिका दवे, श्रीमती संगीता दवे, श्रीमती सिंपी दवे, श्रीमती राजेश्वरी दवे, श्रीमती उर्मिला त्रिवेदी, श्रीमती कामिनी त्रिवेदी, श्रीमती विजयलक्ष्मी ओझा, स्नेहलता दवे, श्रीमती कृष्णा दवे, श्रीमती निर्मला दवे, ओमकुमारी शर्मा के साथ सैकड़ों बंधु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित होकर पुण्य लाभ कमाया।
आज नवमी को श्रीमद् भागवत कथा के समापन में यज्ञ का आयोजन होगा जिसकी पूर्ण आहुति एवं महाआरती होगी उसके बाद सम्मान समारोह का भव्य आयोजन होगा।
Author: Dilip Purohit
Group Editor









