26वां जोधपुर पोलो-2025 : पूर्व नरेश गजसिंह, युवराज शिवराज सिंह की रही गरिमामयी उपस्थिति
आज से शुरु होगा महाराजा ऑफ जोधपुर गोल्डन जुबली कप टूर्नामेंट
शिव वर्मा. जोधपुर
जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन इंस्टीट्यूट जोधपुर के तत्वावधान में महाराजा गजसिंह स्पोर्ट्स फाउण्डेशन पोलो मैदान, लेफ्टिनेंट जनरल पीवीएसएम, एवीएम एचएच महाराजा उम्मेदसिंह एयरपोर्ट रोड पाबूपुरा में चल रहे 26वें जोधपुर पोलो सीजन 2025 मेेें रविवार को राजपूताना एण्ड सेन्ट्रल इण्डिया कप (8 गोल) टूर्नामेंट का फाइनल जोधपुर व ऑप्टिमस अचीवर्स के बीच दोपहर 3.00 बजे खेला गया। रोमांचक कांटे के इस मुकाबले में अचीवर्स टीम ने जोधपुर को पांच के मुकाबले छह गोल कर एक गोल के अन्तर से हराते हुए कप पर कब्जा कर लिया। मैच के दौरान जोधपुर पोलो के मुख्य संरक्षक पूर्व नरेश गज सिंह व युवराज शिवराज सिंह, युवरानी गायत्री राज्ये, भंवर बाईजीलाल वारा राज्ये तथा राज भंवर सिराज देव तथा मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय थलसेना के लेफ्टिनेंट जनरल एवीएस राठी, एसएम, वीएसएम, जीओसी-इन-सी, हैडक्वार्टर 12 कॉर्प्स मैदान में उपस्थित थे। मुख्य दूसरे मैच की पहली मुख्य अतिथि राठी ने गेंद फेंककर खेल की विधिवत् शुरुआत करवायी। मैच के प्रारंभ में मैदान में उपस्थित मेहरानगढ़ बैण्ड व नाइन प्लेयड आर्मी पाईप वन मद्रास इंफ्रैन्ट्री बैण्ड ने मार्चपास्ट किया व मैच के मध्य में अपनी सुमधुर धुनों से उपस्थित दर्शकों का मनोरंजन किया।
जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन इंस्टीट्यूट, जोधपुर के मानद सचिव इन्द्रजीत सिंह नाथावत ने बताया कि ऑप्टिमस अचीवर्स टीम के छह हैण्डीकेप खिलाड़ी अर्जेन्टीना के अलेजो आर्मबुरू ने पहले व तीसरे चक्कर में एक-एक गोल व तीसरे चक्कर में मे दो गोल कर टीम को कप जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। साथी खिलाड़ी साविर गोदारा ने पहले चक्कर में एक व चार हैण्डीकेप खिलाड़ी सैय्यद शमषेर अली ने दूसरे चक्कर में एक गोल किया। मुकाबले में जोधपुर टीम की ओर से खेलते हुए टीम के चार हैण्डीकेप खिलाड़ी जरार्डों मजीनी ने दूसरे व तीसरे चक्कर में एक-एक गोल व दो हैण्डीकेप खिलाड़ी ध्रुवपाल गोदारा ने तीसरे व चौथे चक्कर में एक-एक गोल किया। साथी खिलाड़ी धनन्जयसिंह राठौड़ ने भी चौथे चक्कर में एक गोल किया। मैचं के अम्पायर अर्जेन्टीना के निकोलस स्कोर्टीचीनी व उदय कलान थे, रैफरी रैफरी अंगद कलान रहे। मैच की कॉमेन्ट्री राजवी शैलेन्द्र सिंह व अंकुर मिश्रा ने संयुक्त रूप से की। पूर्व नरेश गजसिंह जी व मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को कप व ट्रॉफियां प्रदान की। मैच समाप्ति पर पूर्व नरेश गजसिंह व मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल एवीएस राठी ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को कप व ट्रॉफियां प्रदान की। इस अवसर पर भंवर बाईजीलाल वारा राज्ये व राज भंवर सिराज देव भी उपस्थित थे।
बेस्ट प्लेइंग पौनी अवार्ड
पूर्व नरेश गजसिंह ने पोलो खिलाड़ी धु्रवपाल गोदारा की घोड़ी ‘‘झंकार‘‘ को बेस्ट पौनी ऑफ दी टूर्नामेंट अवार्ड से सम्मानित किया। इसके तहत इस ‘रग‘ प्रदान की गई।
मोस्ट वेल्यूएबल प्लेयर अवार्ड
ऑप्टिमस अचीवर्स टीम के छह हैण्डीकेप खिलाड़ी अलेजो आर्मबुरू को मोस्ट वेल्यूएबल प्लेयर अवार्ड से सम्मानित किया। इसके तहत उन्हें ‘सेडल‘ प्रदान की गई। मैच के दोरान मेजर जनरल नरपत सिंह राजपुरोहित पुनायता, सिद्धार्थ सिंह रोहिट, राघवेन्द्र प्रताप सिंह झालामण्ड, कर्नल गिरेन्द्र सिंह दांखा, कर्नल अजय सिंह शेखावत, कर्नल धनसिंह, कल्याण सिंह राठौड़, कर्नल भंवर सिंह खींची, मान सिंह पाल, महेषकरण सिंह पाल व मृगेन्द्र सिंह भाटी मैदान में उपस्थित थे।
आज से शुरु होगा महाराजा ऑफ जोधपुर गोल्डन जुबली कप टूर्नामेंट
सोमवार 12 जनवरी से महाराजा ऑफ जोधपुर गोल्डन जुबली कप (8 गोल) टूर्नामेंट शुरु होगा। इस टूर्नामेंट में पूल ‘ए‘ में 61 कैवलरी बीजेडएस स्कूल, जोधपुर व नेवी पोलो सेन्ट्रल एकेडमी टीमें व पूल ‘बी‘ में सुहाना-क्राईसिल, राजस्थान पोलो क्लब व ऑप्टिमस अचीवर्स टीमें भाग ले रही है। टूर्नामेंट के पहले दिन सोमवार को दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच पूल ‘ए‘ में दोपहर 2.00 बजे 61 कैवलरी बीजेडएस स्कूल व नेवी पोलो सेन्ट्रल एकेडमी के बीच व दूसरा मैच पूल ‘बी‘ में सुहाना-क्राईसिल व राजस्थान पोलो क्लब के बीच दोपहर 3.00 बजे खेला जायेगा।
Author: Dilip Purohit
Group Editor










