Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:56 am

Sunday, August 23, 2026, 5:56 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सिंधी संगीत कलाकारों का स्नेह मिलन रविवार को सम्पन्न

राखी पुरोहित. जोधपुर 

जय झूलेलाल सिंधी सिंगिंग स्टार्स ग्रुप (सिंधी समाज के गीत संगीत प्रेमियों का) नववर्ष स्नेह मिलन समारोह रविवार को चौहाबो चौथी पुलिया पर स्थित होटल AR एक्सीलेंस में दोपहर एक बजे से तीन बजे तक आयोजित किया गया। संगीत प्रेमी प्रेम चेलानी और ललित रामचंदानी ने बताया कि इस कार्यक्रम में नवोदित कलाकार शामिल हुए और साथ ही संगीत को बढ़ावा देने का मौका दिया गया इसमें सिंधी, हिंदी, बॉलीवुड व क्लासिकल सॉन्ग की प्रस्तुति पर आयोजन चार चांद लगा कर तालिया बटोरीं। कार्यक्रम में प्रेम चेलानी, ललित रामचंदानी, कोमल, भूमिका, किशोर चेलानी, वीणा हरवानी, दिनेश, कशिश, नीतू, इंदर, नरेश, जगदीप, सतराम दास, सरोज आदि ने अपनी आवाज से मंत्रमुग्ध किया। मुख्य अतिथि डॉ. स्नेहा अम्बवानी, राजकुमार आसूदानी, प्रदीप वरदानी और अभिषेक शर्मा ने आरंभ में देव झूलेलाल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर शुरुआत की।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor