Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 1:12 am

Thursday, July 9, 2026, 1:12 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

पहले दिन खेले गये दो मैचों में नेवी पोलो सेन्ट्रल एकेडमी ने बीजेडएस स्कूल को व राजस्थान पोलो क्लब ने सुहाना क्राईसिल को हराया

26वां जोधपुर पोलो-2025 :  महाराजा ऑफ जोधपुर गोल्डन जुबली कप (8 गोल) टूर्नामेंट, टूर्नामेंट के तहत आज भी खेले जाएंगे दो मैच
सुनील वर्मा. जोधपुर 
जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन इंस्टीट्यूट जोधपुर के तत्वावधान में महाराजा गजसिंह स्पोर्ट्स फाउण्डेशन पोलो मैदान, लेफ्टिनेंट जनरल पीवीएसएम, एवीएम एचएच महाराजा उम्मेदसिंह एयरपोर्ट रोड, पाबूपुरा में चल रहे 26वें जोधपुर पोलो सीजन 2025 में सोमवार 12 जनवरी से महाराजा ऑफ जोधपुर गोल्डन जुबली कप (8 गोल) टूर्नामेंट शुरु हुआ। टूर्नामेंट के पहले दिन दो मैच खेले गए। पहला मैच दोपहर 2.00 बजे बीजेडएस स्कूल और नेवी पोलो सेन्ट्रल एकेडमी टीम के बीच खेला गया, जिसमें नेवी पोलो की टीम ने साढ़े चार के मुकाबले सात गोल कर ढाई गोल के अन्तर से जीत दर्ज की, वही दूसरा मैच दोपहर 3.00 बजे सुहाना-क्राईसिल व राजस्थान पोलो क्लब के बीच खेला गया, जिसमें राजस्थान पोलो क्लब टीम ने साढ़े पांच के मुकाबले नौ गोल कर साढ़े तीन गोल के अन्तर से मैच जीत लिया। मैच के दौरान जोधपुर पोलो के संरक्षक पूर्व नरेश गजसिंह मैदान में उपस्थित थे। मैच के प्रारंभ में मैदान में उपस्थित मेहरानगढ़ बैण्ड ने मार्चपास्ट किया व मैच के मध्य में अपनी सुमधुर धुनों से उपस्थित दर्शकों का मनोरंजन किया।
जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन इंस्टीट्यूट जोधपुर के मानद सचिव इन्द्रजीत सिंह नाथावत ने बताया कि पहले मैच में डेढ़ गोल की शुरुआती बढ़त के साथ खेलते हुए बीजेडएस स्कूल टीम के तीन हैण्डीकेप खिलाड़ी नवीन सिंह ने दूसरे चक्कर में दो व चौथे चक्कर में एक गोल किया। मुकाबले में नेवी पोलो टीम की ओर से खेलते हुए टीम के चार हैण्डीकेप खिलाड़ी डेनियल ओटोमेडी ने पहले, दूसरे व तीसरे चक्कर में एक-एक गोल, तीन हैण्डीकेप खिलाड़ी सैय्यद हूर अली ने तीसरे चक्कर में लगातार तीन गोल व धनन्जयसिंह राठौड़ ने दूसरे चक्कर में एक गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।
उन्होंने बताया कि दूसरे मैच में आधे गोल की शुरुआती बढ़त के साथ खेलने मैदान में उतरी सुहाना-क्राईसिल टीम के छह हैण्डीकेप खिलाड़ी मितायस व्याल ने सभी पांच गोल अकेले किए। मितायस ने पहले चक्कर में लगातार तीन गोल व चौथे चक्कर में दो गोल किए। मुकाबले में राजस्थान पोलो क्लब की ओर से चार हैण्डीकेप खिलाड़ी लांस वाटसन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पहले, तीसरे व चौथे चक्कर में एक-एक गोल व दूसरे चक्कर में लगातार तीन गोल कर उपस्थित पोलो प्रेमियों के समक्ष शानदार खेल का प्रदर्शन किया। साथी खिलाड़ी डीनो धनकड़ ने पहले व चौथे चक्कर में एक-एक गोल व रंषय पुरोहित ने दूसरे चक्कर में एक गोल किया। इस मैच के पहले चक्कर में राजस्थान पोलो क्लब टीम के रंषय पुरोहित व अंगद कलान को अम्पायर ने येलो कार्ड भी दिखाया। दोनों ही मैचों के अम्पायर अर्जेन्टीना के निकोलस स्कोर्टीचीनी व उदय कलान थे, पहले मैच के रैफरी अलेजो आर्मबुरू व दूसरे मैच के रैफरी ध्रुवपाल गोदारा रहे। मैच की कॉमेन्ट्री राजवी शैलेन्द्र सिंह व अंकुर मिश्रा ने संयुक्त रूप से की।

टूर्नामेंट के तहत आज भी खेले जाएंगे दो मैच

मंगलवार 13 जनवरी को महाराजा ऑफ जोधपुर गोल्डन जुबली कप (8 गोल) टूर्नामेंट के तहत दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच दोपहर 2.00 बजे नेवी पोलो सेन्ट्रल एकेडमी और जोधपुर के बीच व दूसरा मैच राजस्थान पोलो क्लब व ऑप्टिमस अचीवर्स के बीच दोपहर 3.00 बजे खेला जायेगा।
Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor