Explore

Search

Thursday, February 19, 2026, 11:23 am

Thursday, February 19, 2026, 11:23 am

LATEST NEWS
Lifestyle

श्रीमद् भगवान कथा में सुदामा ने भगवान कृष्ण को दी चावल की पोटली

श्रीमाली ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्षों एवं इकाई अध्यक्षों की उपस्थिति में हुई यज्ञ की पूर्ण आरती

राखी पुरोहित. जोधपुर

श्रीमाली ब्राह्मण समाज द्वारा शिवबाड़ी महामंदिर जोधपुर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन कृष्ण सुदामा के प्रसंग का भव्य आयोजन हुआ । वहीं कथा स्थल पर राष्ट्रीय अध्यक्षों, महानगर अध्यक्ष व ईकाई अध्यक्षों की उपस्थिति में यज्ञ की पूर्णारती की गई।

विक्रान्त दवे ने बताया कि संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का वाचन कथा व्यास प्राणवल्लभ महाराज (श्रीमाली ब्राह्मण) के मुखारविंद से शिवबाड़ी महामंदिर में दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक भव्यता से हुआ वहीं कथा का आज अंतिम दिन था, जिसमें पं. विरेन्द्र राज जोशी, पं. भूदेव शर्मा, पं. सूरज के सान्निध्य में मुख्य यजमान पुखराज दवे – प्रिया दवे, सुरेन्द्र कुमार त्रिवेदी अध्यक्ष श्री गुरु फूलनारायण आश्रम न्यास सोजत सिटी, पारेश्वर दवे अध्यक्ष श्रीमाली ब्राह्मण समाज शुभेच्छुक मंडल मुम्बई के साथ रमेश घोष अध्यक्ष हरिद्वार संस्था, भीकालाल बोहरा अध्यक्ष आरोग्य भवन, चिरंजीलाल दवे पूर्व अध्यक्ष पुष्कर संस्था, महेन्द्र बोहरा अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था पुष्कर, राजेंद्र डीटीओ आरोग्य भवन ने वर्चुअल उपस्थित होकर एवं माधव जोशी का. अध्यक्ष श्रीमाली ब्राह्मण समाज महानगर जोधपुर, नरेन्द्र राज बोहरा सचिव महानगर, कैलाश श्रीमाली अध्यक्ष महामंदिर, सुनील त्रिवेदी अध्यक्ष फतेहसागर, घनश्याम द्विवेदी अध्यक्ष सरदारपुरा, डॉ. अश्विनी श्रीमाली अध्यक्ष नंदनवन प्रखंड हाउसिंग बोर्ड, एस.आर. व्यास अध्यक्ष बासनी के साथ संतोष दवे महिला अध्यक्ष नंदनवन प्रखंड, शारदा श्रीमाली महिला अध्यक्ष फतेहसागर, संगीता दवे अध्यक्ष महामंदिर के साथ कथा के यजमान, भामाशाहों एवं समाज बंधुओं द्वारा यज्ञ में आहुतिया देने के बाद यज्ञ की पूर्ण आरती व श्रीमद् भागवत कथा की पूर्ण आरती की गई तत्पश्चात महाप्रसादी का भव्य आयोजन हुआ।

कैलाश श्रीमाली ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्षों के साथ विभिन्न इकाइयों के अध्यक्ष के साथ सैकड़ों समाज बंधु कथा स्थल पर श्रीमाली ब्राह्मण समाज के 14 गौत्र की कुलदेवियां व कुलदेवता के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया । श्रीमाली ने बताया कि कथा के प्रारंभ में सर्व प्रथम विद्वान पंडितों के सानिध्य में मुख्य यजमान श्रीमती प्रिया पुखराज दवे द्वारा विधि विधान से पूजन किया गया वहीं श्रीमद् भागवत कथा का पूजन करने के बाद सभी अध्यक्षों के साथ श्रद्धालु भक्तों ने कथा व्यास प्राण वल्लभ महाराज का माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त कर पुण्य लाभ कमाया।

सचिव मधुसूदन दवे ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा मुख्य यजमान, यजमान, भामाशाहों के साथ अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था पुष्कर, श्रीमाली ब्राह्मण समाज विकास संस्थान हरिद्वार, अखिल भारतीय श्री गुरु फूलनारायण आश्रम न्यास सोजत सिटी, श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज शिक्षा एवं चिकित्सा संस्था पुष्कर (आरोग्य भवन जोधपुर), श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज महानगर जोधपुर के साथ श्रीमाली ब्राह्मण समाज महामंदिर, फतेहसागर, सरदारपुरा, नंदन वन प्रखंड, हाऊसिंग बोर्ड, बासनी व श्री रिक्तेश्वर भैरूनाथ विकास एवं पर्यावरण ट्रस्ट के साथ समस्त श्रीमाली ब्राह्मण समाज बंधु के तन मन धन के सहयोग से भव्य आयोजन हुआ।
कथा व्यास प्राणवल्लभ महाराज ने श्रीकृष्ण कृष्ण सुदामा की मित्रता के बारे में बताया कि भगवान कृष्ण अपने महल में परम मित्र सुदामा को लाने के लिए सात द्वार लांघ दिए वहीं सुदामा के दिए चावल से प्रसन्न भी हुए। उन्होंने कथा में मित्रता का संदेश दिया।
कृष्ण सुदामा की झांकी में कृष्ण के रूप नैवेद्या एवं सुदामा के रूप में श्रेयांश बने।

कथा में आयोजित सम्मान समारोह में सुरेन्द्र कुमार त्रिवेदी अध्यक्ष श्री गुरु फूलनारायण आश्रम न्यास सोजत सिटी, पारेश्वर दवे अध्यक्ष श्रीमाली ब्राह्मण समाज शुभेच्छुक मंडल मुम्बई, मुकेश दवे कोषाध्यक्ष हरिद्वार संस्था, दुष्यंत जोशी, ओमप्रकाश व्यास आरोग्य भवन, माधव जोशी का. अध्यक्ष श्रीमाली ब्राह्मण समाज महानगर जोधपुर, नरेन्द्र राज बोहरा सचिव महानगर, कैलाश श्रीमाली अध्यक्ष महामंदिर, सुनील त्रिवेदी अध्यक्ष फतेहसागर, घनश्याम द्विवेदी अध्यक्ष सरदारपुरा, डॉ. अश्विनी श्रीमाली अध्यक्ष नंदनवन प्रखंड हाउसिंग बोर्ड, एस.आर. व्यास अध्यक्ष बासनी, चन्द्रशेखर दवे अध्यक्ष अजमेर, एडवोकेट महेश ओझा मुख्य उपाध्यक्ष श्री गुरु फूलनारायण आश्रम न्यास सोजत सिटी, पंडित रमेश बोहरा के साथ संतोष दवे महिला अध्यक्ष नंदनवन प्रखंड, शारदा श्रीमाली महिला अध्यक्ष फतेहसागर, संगीता दवे अध्यक्ष महामंदिर, श्रीमद् भागवत कथा के मुख्य यजमान पुखराज दवे – श्रीमती प्रिया दवे दीन हवेली महामंदिर, वीडियो फोटो ग्राफी भामाशाह रमेश व्यास – भारती व्यास अशोक नगर महामंदिर, शोभा यात्रा के दिन अल्पाहार भामाशाह कैलाश बोहरा – श्रीमती सरला बोहरा बने, मूल पाठ यजमान डॉ. राकेश जोशी उनाव (यू.पी.), कृष्ण जन्मोत्सव यजमान श्रीमती नित्या – प्रदीप ओझा हजारी चबूतरा ब्रह्मपुरी, रूक्मिणी विवाह यजमान श्रीमती चक्षु – सुरेश श्रीमाली हाईकोर्ट कॉलोनी, यज्ञ सामग्री यजमान श्रीमती बीना – सत्यनारायण दवे लक्ष्मी नगर, पूजन एवं प्रसाद यजमान श्रीमती लीला – परम श्रद्धेय सेवाभावी सत्यनारायण बोहरा रातानाड़ा, पुष्प व फूलमाला यजमान उमाशंकर श्रीमाली – श्रीमती शारदा श्रीमाली अध्यक्ष महिला मण्डल फतेहसागर, शोभा यात्रा भामाशाह श्रीमती रश्मि – रवि श्रीमाली गुलजार नगर एवं श्रीमती नयना – पं. चंद्रशेखर दवे प्रधानाध्यापक गुलजार नगर, पांच ब्राह्मण भोज यजमान श्रीमती पुष्पा शर्मा शिव शक्ति नगर महामंदिर, चाय भामाशाह श्रीमती इंद्रा शर्मा रातानाड़ा, झांकी भामाशाह श्रीमती कल्पना – श्री राजेन्द्र जी तुलसीदास जी दवे गुलजार नगर व श्री कमल जी ठाकुर होटल प्रतीक सरदारपुरा, कृष्ण जन्मोत्सव मिश्री मक्खन के भामाशाह पं. श्री रमेश दवे, प्रसाद वितरण भामाशाह सेवाभावी श्री अशोक जी जोशी मानसागर, मुकेश दवे एयरफोर्स, श्रीमती कुसुमलता दवे, श्रीमती पूर्णिमा जोशी ब्रह्मपुरी जोधपुर, आरती यजमान सुभाष दवे सुपुत्र श्री शिव प्रताप दवे ज्वाइंट रजिस्ट्रार हाईकोर्ट शिव शक्ति नगर, श्रीमती सुशीला गणपतलालजी की स्मृति में देवेन्द्र व्यास, गजेन्द्र व्यास बड़लो का चौक जोधपुर, श्रीमती कामाक्षा – सुनील त्रिवेदी फतेहसागर, कथा में सहयोगी स्व. रमेश जी जोशी परिवार, श्रीमती कामिनी त्रिवेदी – अशोक त्रिवेदी के साथ झांकी बनी उसमें शिव पार्वती श्रीमती पूर्णिमा जोशी सिंपी दवे, नृसिंह भगवान एवं प्रहलाद अनिल दवे व सुश्री देवेद्या, श्रीनाथजी कृष्ण चन्द्रशेखर दवे व गोलू, कृष्ण रुक्मिणी श्रीमती नीतू प्रवीण शर्मा, कृष्ण सत्यभामा श्रीमती सिंपी अनिल दवे, कृष्ण सुदामा सुश्री नैवेद्या व श्रेयांश।

संगीतज्ञ श्याम, संदीप, मदनलाल, पुजारी वीणा, प्रकाश भोलजी, सिंपी दवे को कथा व्यास प्राणवल्लभ महाराज, सेवाभावी अशोक जोशी, कैलाश श्रीमाली, प्रेरणा स्तम्भ विक्रान्त दवे द्वारा दुप्पटा ओढाकर, साफा पहनाकर, श्री महालक्ष्मी माताजी की तस्वीर भेंट की।
स्वागत की कड़ी में पं. विरेन्द्र राज जोशी, पं. भूदेव शर्मा, पं. सूरज का विधि विधान से पूजन अर्चन कर मुख्य यजमान श्रीमती प्रिया पुखराज दवे, कैलाश श्रीमाली, विक्रान्त दवे द्वारा दुप्पटा ओढाकर, अंग वस्त्र, आसन, दक्षिणा के साथ श्री महालक्ष्मी माताजी की तस्वीर भेंट की। इस शुभ अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, इकाई अध्यक्ष, महिला मंडल अध्यक्ष के साथ नरेंद्र लाल त्रिवेदी, नरेश व्यास, कमल व्यास अनन्तवासनी, अशोक व्यास, नरेन्द्र दवे सरदारपुरा, नंदकिशोर दवे, अनिल दवे, हरीश ओझा, शरद ठाकुर, अर्जुन ओझा, सत्यनारायण बोहरा, ओमप्रकाश दवे, कैलाश त्रिवेदी, विनोद श्रीमाली, तेजप्रकाश दवे, अनिल, गर्वित जोशी के साथ मातृ शक्ति के रूप में श्रीमती लीला बोहरा, श्रीमती कांता जोशी, श्रीमती आकांक्षा दवे, दीपिका दवे, श्रीमती सिंपी दवे, श्रीमती राजेश्वरी दवे, श्रीमती उर्मिला त्रिवेदी, श्रीमती कामिनी त्रिवेदी, श्रीमती विजयलक्ष्मी ओझा, स्नेहलता दवे, श्रीमती कृष्णा दवे, श्रीमती निर्मला दवे, ओमकुमारी शर्मा के साथ सैकड़ों बंधु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित होकर पुण्य लाभ कमाया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor