भगवान पंवार. जोधपुर
सारथी यूथ फाउंडेशन के संस्थापक व अध्यक्ष देवेन्द्र गहलोत ने बताया की फाउंडेशन सदस्य प्रेमलता कंसारा की बहन श्रीमती रेखा कंसारा की पुण्यतिथि पर जोधाणा वृद्धाश्रम महामंदिर मे वृद्धजनों को भोजन प्रसादी कराकर सेवा कार्य किया गया। प्रेमलता कंसारा ने बताया कि बहन की पुण्यतिथि पर वृद्धजनों की सेवा कर वृद्धजनों से आशिर्वाद प्राप्त किया। गहलोत ने आमजन से अपील की है कि हम सबको अपने वैवाहिक वर्षगांठ, जन्मदिवस व पुण्यतिथि पर सेवा कार्य करना चाहिए। जोधाणा वृद्धाश्रम के रतन सिंह गहलोत ने फाउंडेशन सदस्यों व कंसारा परिवार का आभार प्रकट किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष पुजा सुराणा, प्रेमलता कंसारा, मोहित गहलोत, दीपक शर्मा, सौरभ कंसारा आदि उपस्थित थे।









