Explore

Search

Thursday, February 19, 2026, 12:36 pm

Thursday, February 19, 2026, 12:36 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

आनंद दवे बने श्री काया पलट जन सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष

राखी पुरोहित. जोधपुर 

समाज सेवा और जनहित और मानवीय मूल्यों के कार्यो मे अग्रणी भूमिका निभाने वाली एक प्रतिष्ठित संस्था श्री काया पलट जन सेवा समिति ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए श्री आनंद दवे को अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमे समिति की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से आनंद दवे को राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है दवे की नियुक्ति की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओ और समर्थको मे ख़ुशी की लहर दौड़ गयी

जन सेवा मानव सेवा ही सर्वोपरि लक्ष्य पदभार ग्रहण करने के बाद अपने सम्बोधन मे नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद दवे ने कहा है की संस्था का एक मात्रा उदेश्य समाज और हर जाती वर्ग के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा करना है उन्होंने कहा यह पद नहीं जिमेदारी है हम सब मिलकर एक ऐसा सकारात्मक बदलाव लाएंगे जिसे काया पलट के रुप मे देखा जायेगा

दवे ने बताया की काया पलट जन सेवा समिति कई वर्षो से हर समाज के पिछड़े , वंचित , और जरुरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित है संस्था का मूल मंत्र जन सेवा ही मानव सेवा है जिसके तहत स्वास्थ्य , शिक्षा , और सामाजिक न्याय के क्षेत्र मे निरंतर कार्य किये जा रहे है
संस्था स्वस्थ सेवा , महिला शशक्तिकरण , पर्यावरण सरक्षण , जल सरक्षण , वृक्षरोपण , आदि अभियान को और तेज करेगी

आनंद दवे की नियुक्ति पर संस्था के कार्यकर्त्ता और समाजसेवियों ने प्रशन्नता व्यक्त की है लोगो का मानना है की दवे के ऊर्जावान नेतृत्व मे समिति सेवा के नए आयाम स्थपित करेगी इससे पहले भी आनंद दवे कई सामाजिक , धार्मिक अभियानों मे सक्रिय भूमिका निभते रहे है जिससे उनकी पहन एक जमीनी स्तर के सेवक के रूप मे बनी हुए है दवे ने बताया की जल्द ही महिला टीम का गठन किया जायेगा

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष जगत नारायण जोशी , विश्व हिन्दू परिषद् के राजेश दवे , संत अनुभव दास जी , सुरेश मुथा , सूरसागर मंडल अध्यक्ष पंकज भाटी , शेखर जैन , विशाल वैष्णव, सुमित चौहान , नवीन सैन, विक्रम सिंह , अशोक पारीक , भूपेंद्र मंडोली , अमित दवे , जय किशन, अधिवक्ता गुमान जानी , पंडित जीतेन्द्र दवे आदि सभी उपस्थित हुए और दवे को सुभकामनाये प्रेषित की

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor