Explore

Search

Monday, July 13, 2026, 7:10 am

Monday, July 13, 2026, 7:10 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

लॉरेंस और रोहित गोदारा का गुर्गा भैरूसिंह गिरफ्तार, भागते समय हुआ घायल

भैरूसिंह से एक अवैध पिस्टल, 2 कारतूस और 100 ग्राम अफीम भी जब्त, आरोपी पर हत्या, हतया के प्रयास, अवैध वसूली और आर्म्स एक्ट के मुकदमे पहले से दर्ज है

डीके पुरोहित. जोधपुर

पीएचक्यू क्राइम ब्रांच की सूचना पर जोधपुर ग्रामीण डीएसटी पुलिस ऑपरेशन में लॉरेंस और रोहित गोदारा गैंग का गुर्गा हनुमानगढ़ निवासी भैरूसिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भैरूसिंह पुलिस से बचने के लिए भागा और घायल हो गया। भैरूसिंह पहले भी वासुदेव सिंधी मर्डर कांड में शामिल रह चुका है।

जोधपुर ग्रामीण एसपी धर्मेंद्रसिंह ने बताया कि भैरूसिंह अवैध वसूली में सहयोग कर रहा था । उससे एक अवैध पिस्टल, 2 कारतूस एवं 100 ग्राम अफीम जब्त हुई है। पुलिस अब गहनता से पूछताछ में लगी हुई है पुलिस थाना खेड़ापा के बावड़ी गांव में लगभग 5 बजे ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन के दौरान भागते हुए भैरूसिंह घायल हो गया। उसके पैर में चोट आई है और इलाज के लिए बावड़ी अस्पताल लेकर गए। भैरूसिंह पर पूर्व से हत्या, हत्या के प्रयास, अवैध वसूली एवं आर्म्स एक्ट जैसे प्रकरण दर्ज हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor