Explore

Search

Thursday, March 12, 2026, 10:00 am

Thursday, March 12, 2026, 10:00 am

LATEST NEWS
Lifestyle

श्रीयादे माता पावन धाम पर श्रीमद् भागवत कथा पुराण की विधिवत शुरुआत

शिव वर्मा. जोधपुर 

श्रीयादें माता पावन धाम पर मेले की विधिवत गुरुदेव भुवनेश पूरी (अलख निरंजन अखाड़ा) के सान्निध्य में शुरुआत हुई। विश्व स्तरीय ख्याति प्राप्त श्रीयादे माता पावन धाम पर ध्वजारोहण एवं श्रीमद् भागवत कथा पुराण की विधिवत शुरुआत भुवनेश पुरी महाराज श्री गंगेश्वर महादेव मंदिर आश्रम अलख निरंजन अखाड़ा के पावन सान्निध्य में शुरुआत हुई।

श्रीयादे माता पावन धाम पर श्रीमद् भागवत कथा पुराण गुरुदेव के पावन सान्निध्य में व्यास पीठ पर कथा वाचक नंदकिशोर महाराज के श्रीमुख वाचन से शुरू हुई। मीडिया प्रभारी मनोज सिनाबडिया ने बताया कि इस अवसर पर संस्थान परिसर के अध्यक्ष गौभक्त दयालराम प्रजापत, शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के पूर्व निदेशक अशोक झालामंड, महासचिव जुगराज प्रजापत, मोहनलाल प्रजापत
झालामंड व्यापारी संग के अध्यक्ष, मेला अध्यक्ष गेवरराम प्रजापत, ठेकेदार रामचंद्रजी प्रजापत, शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के पूर्व निदेशक अशोक झालामंड, मीडिया प्रभारी मनोज सिनावड़िया, श्याम प्रजापत, ओमप्रकाश प्रजापत, एडवोकेट नारायण प्रजापत, सुरजाराम प्रजापत, ठेकेदार मालाराम मोरवाल, ठेकेदार जवरी लाल प्रजापत, कथावाचक सुरेंद्र कुमार प्रजापत सहित समाज के कई प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor