Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:55 am

Sunday, August 23, 2026, 5:55 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

प्रख्यात बांसुरी वादक भरतराज एवं उनकी बैंड साउंड ऑफ साउल्स का किया सम्मान

भगवान पंवार. जोधपुर 

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश एवं राजस्थान का नाम रोशन करने वाले प्रख्यात बांसुरी वादक Bharat Raj एवं उनकी बैंड “Sound of Souls” के सम्मान में जोधपुर में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर भारत रत्न पंडित हरिप्रसाद चौरसिया जी द्वारा जोधपुरवासियों के नाम शुभकामना संदेश प्राप्त हुआ, वहीं ग्रैमी अवॉर्ड विजेता पंडित राकेश चौरसिया जी ने भी Bharat Raj को अपना स्नेहपूर्ण आशीर्वाद प्रदान किया।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर आध्यात्मिक जगत से आचार्य अचलानंद जी महाराज का विशेष आशीर्वाद प्राप्त हुआ। साथ ही समाज एवं राजनीति जगत की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई।

सम्मान समारोह के उपलक्ष्य में परिवारजनों—नाना-नानी, दादा-दादी सहित समस्त परिजनों की उपस्थिति में लगभग 3 किलोमीटर लंबी विजय यात्रा निकाली गई, जो ओल्ड कैंपस तक पहुँची। वहाँ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य सम्मान समारोह संपन्न हुआ।

इस अवसर पर BJP जिला अध्यक्ष गौरव जैन, BJP पार्षद सुमन सेन, धीरज सेन, संजय पवार, BJP युवा मोर्चा के महामंत्री, सुशीला माकवाना सहित कई नामी सामाजिक एवं राजनीतिक हस्तियाँ उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने Bharat Raj की संगीत साधना की सराहना करते हुए उन्हें सम्मान स्वरूप मोमेंटो भेंट किया और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

यह संपूर्ण आयोजन केवल एक कलाकार का सम्मान नहीं, बल्कि जोधपुर की सांस्कृतिक विरासत, युवा प्रतिभा और संगीत प्रेम का उत्सव बन गया, जिसे शहरवासियों ने गर्व और उल्लास के साथ अपनाया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor