पंकज जांगिड़. जोधपुर
बींजवाड़ियां स्थित सेठ मांगीलाल सुखिया देवी गहलोत राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में उमंग वार्षिकोत्सव मनाया गया। जिसमें विधार्थियों ने शानदार सास्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी। विद्यालय की विभित्र गतिविधियाें व राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त खिलाड़ियाें को मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ विधालय भामाशाह कैलाशचन्द्र गहलोत की तरफ से विद्यार्थियो व खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। इस दौरान विद्यालय के भामाशाह स्मृति शेष मांगीलाल गहलोत की 22वीं पुण्यतिथि मनाई गई। जिसमे ग्राम संरपच, पंचायत समिति सदस्य शेषकरण, महेश भाटी, नन्दकिशोर, सत्यनारायण, अणदाराम टाक, वार्ड पंच वीराराम और विद्यालय स्टाफ आदि मौजूद रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या इंदु डींगवाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। मंजू प्रजापति व महेन्द्र राजपुरोहित ने मंच संचालन किया।





