Explore

Search

Friday, April 10, 2026, 3:07 pm

Friday, April 10, 2026, 3:07 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

सिन्धु सेना द्वारा आयोजित 27 वें रक्तदान शिविर में हुआ 318 यूनिट रक्तदान

रक्तदाताओं को पौधे देकर पर्यावरण बचाने का भी संदेश दिया

राखी पुरोहित. जोधपुर 
सिन्धु सेना जोधपुर महानगर एवं सिन्धी वेलफेयर (आई) सोसायटी – स्विस व युवा प्रगति स्वयंसेवी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में 27वें रक्तदान शिविर में 318 लोगों ने रक्तदान किया। यह शिविर स्व. श्रीमती हरी देवी पत्नी स्व. गिरधारीलाल अठवानी की पुण्य स्मृति मे उनके सुपुत्र विनोद अठवानी, पूजा, नंदिनी व जय अठवानी के सहयोग से आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर की शुरूआत में पंडित रमेश होतचंद शर्मा ने मंत्रोचारण किया एवं सिन्धु सेना के प्रदेश अध्यक्ष संजय चन्दीरमानी एवं कशिश चन्दीरमानी ने एवं शिविर सहयोगी विनोद अठवानी व पूजा अठवानी ने दीप प्रज्जवलित कर रक्तदान शिविर की शुरूआत की।
सिन्धु सेना के प्रदेशाध्यक्ष संजय चन्दीरमानी ने बताया कि यह विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर मानव मात्र की सेवा के उद्देश्य से एवं थेलेसिमिया मरिजों हेतु आयोजित किया गया। चन्दरमानी ने बताया कि शहर में बढ़ते प्रदुषण को देखते हुए सभी रक्तदाताओं को पेड़ व फूलों वाले पौधों का वितरण किया गया ताकि लोगों में पर्यावरण के प्रति भाव उत्पन्न किया जा सके। इस शिविर में युवक-युवतियों में उत्साह देखते ही बन रहा था।
सिन्धु सेना महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सोनिया रामचंदानी ने बताया कि इस रक्तदान शिविर को लेकर महिलाओं व लडकियों में भी काफी उत्सुकता देखी गई। उन्हानें कहा कि इस शिविर में महिला शक्ति का भी बडा योगदान देखने को मिला एवं पिछली बार से अधिक महिलाओं ने रक्तदान कर मानव समाज के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन किया।
सिन्धु सेना जोधपुर के संरक्षक राजकुमार माखिजा ने बताया कि इस अवसर पर शहर विधायक अतुल भंसाली, कांग्रेस के सूरसागर प्रत्याक्षी शहजाद खान, डिस्ट्रीक जज पूरण कुमार शर्मा, समाज सेवी प्रमोद कुमार, त्रिपोलिया बाजार अध्यक्ष दीपक सोनी, रोटरी राउण्ड अध्यक्ष नरेन्द्र जैन, सुरेन्द्र सोनी स्वीमिंग कोच, जितेन्द्र व्यास, अजित सिंह राठौड़, हेमंत ईशवानी सहित सिन्धी समाज की पंचायतों व सोसायटीयों के पदाधिकारीयों सहित शहर की कई गणमान्य हस्तीयों ने शिरकत की एवं कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया व रक्तदाताओं को सराहा।

ये थे अतिथि:

सिन्धु सेना जोधपुर के जिलाध्यक्ष राहुल चन्दीरमानी ने बताया कि इस शिविर में पूज्य सिन्धी सेन्ट्रल पंचायत के अध्यक्ष रमेश खटवानी, पुज्य सिन्धी पंचायत के अध्यक्ष सुनील मीरचंदानी, लख्मीचंद किशनानी, हरीश कारवानी, सेवाराम चन्दीरमानी, सिन्धी यूथ वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष नरेन्द्र लोकवानी, भगवान मुरजानी, प्रेम थदानी, जगदीश भूरानी, पवन फुलवानी, मुरली गंगवानी, लक्ष्मण मूलचंदानी, कैलाश थावानी, राजेश भेरवानी, नन्दलाल राणे, के.डी.ईसरानी, कुमार हिंगोरानी, तीर्थ डोडवानी, विजय सम्भवानी, सुशील मंगलानी, तेजु मनवानी, लक्ष्मण खटवानी, अशोक कुमार, विजय राजू मंघनानी, डॉ कांतेश खेतानी, डॉ जितेन्द्र वंगानी, भगवान मूलचंदानी, प्रभु गंगवानी, पूर्व पार्षद राजकुमार आसुदानी, पूर्व पार्षद नरेंद्र फिथानी, हरीश दरयानी, किशोर रामचंदानी, रमेश झामनानी, भगवान शिवलानी, अशोक कृपलानी, प्रदीप गेहाणी, रमेश ग्वालानी, प्रभु टेवाणी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इन्होनें निभाई मुख्य भुमिका:

सिन्धी वेलफेयर (आई) सोसायटी – स्विस के अध्यक्ष योगेश डी चंगुलानी ने बताया रक्तदान शिविर को सफल बनाने में संजय चन्दीरमानी, राहुल चन्दीरमानी, योगेश डी चंगुलानी, राजकुमार माखिजा, ईश्वर किशनानी, मनोज किशनानी, तुषार मीरचंदानी, खेमचन्द टूबनानी, सन्नी मोटवानी, राज रामचंदानी, अनिल कुमार शोरानी, विजय चन्दीरमानी, राजकुमार परमानी, मोहित ग्वालानी, प्रत्यक्ष चन्दीरमानी, ललित हरवानी, जय सेवानी, कमलेश मोतियानी, राज प्रेमचंदानी, महाराज रमेश शर्मा, विनोद अठवानी, राजकुमार ईसरानी, शिवम मोटवानी, श्रीराम चतरानी, गणेश टुबनानी, महेश सहतानी, विकास नारंग, हितेश रंगवानी, गणेश टूबनानी, सुंदर गंगवानी, जतिन हुंदवानी, मुकेश भक्तानी, दल्ली मंगलानी, दीपक तोलानी, नरेंद्र पंजाबी, प्रेम झामनानी, सुरेश भाग्या, लक्ष्य कुमार, पियुष कुमार, भरत गोदिया, भरत केवलानी, भगवान अठवानी, प्रदीप चेलानी, बंटी फुलवानी, जितेश धनवानी, मनीष इसवानी, भरत मंघनानी, सुजल फितानी, हिमांषु लखानी, कशिश चंदीरमानी, ईशिता चन्दीरमानी, गुंजन चन्दीरमानी, आरती मंगलानी, भारती धनवानी, प्रीतम ने अपनी महत्वपूर्ण भुमिका निभाई।
Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor