राखी पुरोहित. जोधपुर
राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद भारत सरकार के सहयोग से भारतीय सिंधु सभा राजस्थान न्यास द्वारा राजस्थान के 25 परीक्षा केंद्रों पर 11 जनवरी 2026 को आयोजित सिंधी लैंग्वेज लर्निंग कोर्स में सर्टिफिकेट डिप्लोमा और एडवांस डिप्लोमा कोर्सेज में 80% विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।
जोधपुर में केके अबीचंदानी मॉडर्न उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित परीक्षा केंद्र सुपरवाइजर और समन्वयक डॉ प्रदीप गेहाणी ने बताया कि जोधपुर केंद्र पर 110 विद्यार्थियों का पंजीकरण किया गया था जिसमें से 72 विद्यार्थी उपस्थित रहें। विद्यार्थियों के अनुसार प्रश्न पत्र सरल रहे, इसमें सिंधी भाषा, संस्कृति, साहित्य और सिन्धी महापुरुषों से जुड़े प्रश्न पुछे गए। सिंधी शिक्षा मित्र शोभा मंगलानी, विनीता सोनी, द्रौपदी केसवानी, अक्षर छुगानी, रौनक मंगलानी, प्रतिभा केसवानी, हेमलता छुगानी ने परीक्षा केंद्र पर सेवाएं दी।
विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए भारतीय सिंधु सभा जोधपुर महानगर इकाई के अध्यक्ष लखमीचंद किशनानी, सचिव कैलाश थावानी, तीरथ डोडवानी, पूर्व राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद के सदस्य लक्ष्मण खेतानी, हरीश देवनानी, मॉडर्न एजुकेशन सोसाइटी के भरत आवतानी, दौलत रामचंदानी, एडमिनिस्ट्रेटर रौनक मंगलानी, ऑब्जर्वर अनिल लालवानी, प्रधानाचार्य ललित खुशलानी, वीडी दवे, महेश जोशी, राजेश भेरवानी, नारायण खटवानी पूज्य सिंधी पंचायत बासनी के सुनील मीरचंदानी, ललित खटवानी, सुरेश गंगवानी, अशोक मंगलानी आदि समाज के प्रबुद्ध वर्ग और भारतीय सिंधु सभा जोधपुर महानगर इकाई के सदस्य उपस्थित थे।






