Explore

Search

Thursday, February 19, 2026, 12:21 pm

Thursday, February 19, 2026, 12:21 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में भव्य पतंग उत्सव आयोजित

-जोधपुर में पतंग उत्सव को मिला अंतरराष्ट्रीय रंग, विदेशी पर्यटकों ने भी लिया भाग

सुनील वर्मा. जोधपुर

पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन एवं नगर निगम जोधपुर के संयुक्त तत्वाधान में मकर संक्रांति के अवसर पर गांधी मैदान, सरदारपुरा, जोधपुर में पतंग उत्सव का सफल आयोजन किया गया।

क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय, जोधपुर के उपनिदेशक भानु प्रताप ने बताया कि पतंग उत्सव में आमजन के साथ-साथ विभिन्न विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों की सहभागिता रही। कार्यक्रम में इजराइल एवं फ्रांस से आए पर्यटकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे आयोजन को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली।

भानू प्रताप ने बताया कि पतंग उत्सव में जोधपुर के विभिन्न विभागों के अधिकारी, ट्रेवल ट्रेड से जुड़े प्रतिनिधि एवं जनप्रतिनिधि भी आमंत्रित रहे। आयोजन के दौरान सभी सहभागियों को मकर संक्रांति की पारंपरिक मिठाइयाँ वितरित की गईं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में आईएचएम जोधपुर एवं रोटरी क्लब ऑफ संस्कार जोधपुर की टीमों की सक्रिय भागीदारी रही। यह पतंग उत्सव दोपहर 2 बजे सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना रहा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor