Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 1:13 am

Thursday, July 9, 2026, 1:13 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

जोधपुर ने बीजेडएस स्कूल को हराया, दी अबू सियर कप के प्रदर्शन मैच में ऑप्टिमस अचीवर्स की सुहाना-क्राईसिल पर जीत

26वां जोधपुर पोलो-2025 : महाराजा ऑफ जोधपुर गोल्डन जुबली कप (8 गोल) टूर्नामेंट 

गुरुवार को रहेगा अवकाश, शुक्रवार को खेले जाएंगे टूर्नामेंट के सेमीफाइनल

शिव वर्मा. जोधपुर
जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन इंस्टीट्यूट, जोधपुर के तत्वावधान में महाराजा गजसिंह स्पोर्ट्स फाउण्डेशन पोलो मैदान, लेफ्टिनेंट जनरल पीवीएसएम, एवीएम एच.एच. महाराजा उम्मेदसिंह एयरपोर्ट रोड़, पाबूपुरा में चल रहे 26वें जोधपुर पोलो सीजन 2025 मेेें बुधवार 14 जनवरी से महाराजा ऑफ जोधपुर गोल्डन जुबली कप (8 गोल) टूर्नामेंट के तहत दो मैच खेले गये। पहला मैच दोपहर 2.00 बजे जोधपुर और बीजेडएस स्कूल के बीच खेला गया जिसमें जोधपुर ने साढ़े छह के मुकाबलेदस गोल कर साढ़े तीन गोल के अन्तर से हराते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। वही टूर्नामेंट का दूसरा मैच दी अबू सियर कप के प्रदर्शन मैच के तहत खेला गया जिसमें ऑप्टिमस अचीवर्स ने सुहाना-क्राईसिल टीम को छह के मुकाबले आठ गोल कर दो गोल के अन्तर से मैच जीत लिया। फारूख यूनुस एफआईपी अम्बेसडर ऑफ इजिप्ट द्वारा प्रायोजित इस प्रदर्शन मैच के विजेता खिलाड़ियों को पूर्व नरेश गजसिंह ने कप व ट्रॉफियां प्रदान की। मेहरानगढ़ बैण्ड व फर्स्ट मैकनाइज्ड वन मद्रास इंफ्रैन्ट्री आर्मी पाईप बैण्ड ने सुमधुर धुनों से उपस्थित दर्शकों का मनोरंजन किया।
जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन इंस्टीट्यूट, जोधपुर के मानद सचिव इन्द्रजीत सिंह नाथावत ने बताया कि पहले मैच में डेढ़ गोल की शुरुआती बढ़त के साथ खेलते हुए बीजेडएस स्कूल टीम के तीन हैण्डीकेप खिलाड़ी नवीन सिंह ने पहले चक्कर में एक व तीसरे चक्कर में दो गोल किये। साथी खिलाड़ी दो हैण्डीकेप के समीर सुहाग ने चौथे चक्कर में दो गोल किए। मुकाबले में जोधपुर टीम की ओर से खेलते हुए टीम के चार हैण्डीकेप के खिलाड़ी जरार्डों मजीनी ने पहले, दूसरे व चौथे चक्कर में एक-एक गोल, दो हैण्डीकेप खिलाड़ी धु्रवपाल गोदारा ने पहले व तीसरे चक्कर में एक-एक गोल व चौथे चक्कर में दो गोल किए। दो हैण्डीकेप के ही सलीम आजमी ने भी दूसरे चक्कर में दो व तीसरे चक्कर में एक गोल किया।
उन्होंने बताया कि दूसरे मैच में सुहाना-क्राईसिल टीम की ओर से खेलते हुए टीम के छह हैण्डीकेप खिलाड़ी चिली के मतायस व्याल ने दूसरे चक्कर में दो व चौथे चक्कर में लगाार तीन गोल किए। साथी खिलाड़ी तीन हैण्डीकेप के कुलदीप सिंह राठौड़ ने भी पहले चक्कर में एक गोल किया। मुकाबले में ऑप्टिमस अचीवर्स टीम की ओर से सैय्यद शमषेर अली ने पहले, दूसरे व चौथे चक्कर में एक-एक गोल, छह हैण्डीकेप के अलेजो आर्मबुरू ने दूसरे चक्कर में लगातार तीन गोल व आर्यमन सिंह व साविर गोदारा ने चौथे चक्कर में एक-एक गोल किया। दोनों ही मैचों के अम्पायर अर्जेन्टीना के निकोलस स्कोर्टीचीनी व उदय कलान थे, पहले मैच के रैफरी लांस वाटसन व दूसरे मैच के रैफरी जरार्ड़ो रहे। मैच की कॉमेन्ट्री राजवी शैलेन्द्र सिंह व अंकुर मिश्रा ने संयुक्त रूप से की।

मैच के दौरान ये रहे उपस्थित

मैच के दौरान महरानगढ़ के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल अजय सिंह शेखावत, कर्नल भंवर सिंह इन्द्रोका, कर्नल गिरेन्द्र सिंह दाखां, हर्षवर्धन सिंह भांवरी, दिग्विजयसिंह भांवरी, मानसिंह पाल, महेष करण सिंह पाल, नरपत सिंह पाल, कर्नल आदित्य सिंह, मृगेन्द्र सिंह भाटी, सुमन सिंह आदि पोलो प्रेमी मैदान में उपस्थित थे।

गुरुवार 15 जनवरी को रहेगा अवकाष, 16 जनवरी को खेले जाएंगे टूर्नामेंट के सेमीफाइनल-

गुरुवार 15 जनवरी को पोलो ऑफ डे रहेगा, कोई मैच नहीं खेला जायेगा। शुक्रवार 16 जनवरी को महाराजा ऑफ जोधपुर गोल्डन जुबली कप (8 गोल) टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच दोपहर 2.00 व 3.00 बजे खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल जोधपुर व ऑप्टिमस अचीवर्स टीमों के बीच व दूसरा सेमीफाइनल नेवी पोलो सेन्ट्रल एकेडमी व राजस्थान पोलो क्लब के बीच खेला जायेगा।
Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor