Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:42 am

Sunday, October 18, 2026, 9:42 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

कैलाश जैन पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले, अभातेयुप के नेत्रदान अभियान की जानकारी दी

राखी पुरोहित. जोधपुर

जोधपुर में भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन पर अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के नेत्रदान आयाम के राष्ट्रीय प्रभारी कैलाश जैन ने मुलाकात की। कैलाश जैन ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद को बताया कि अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद नेत्रदान के क्षेत्र में पूरे भारत में अपनी शाखा परिषदों के माध्यम से कार्यरत है। नेत्रदान आज की बड़ी जरूरत है। उन्होंने अभातेयुप की ओर से अब तक हुई गतिविधियों के बारे में बताया। पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने कैलाश जैन से गतिविधियों की जानकारी ली और कहा कि नेत्रदान का पवित्र अभियान जारी रखें। अगर कोई व्यक्ति मरणोपरांत नेत्रदान करता है तो दो लोगों के जीवन में उजाला आता है और वे इस सुंदर संसार को देख पाते हैं।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor