राखी पुरोहित. जोधपुर
बाबा रामदेव समाज सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष करणसिंह राठौड़ का 365 दिन भजन संध्या का अनूठा संकल्प 7 फरवरी को पूरा होगा। राठौड़ ने बताया कि जब उन्होंने यह संकल्प लिया था तो उन्हें बाबा पर ही भरोसा था कि वे इस असंभव संकल्प को पूरा करेंगे। बाबा ने उन्हें कभी निराश नहीं किया और यह संकल्प भी पूरा हुआ। राठौड़ ने बताया कि उन्होंने साल भर में घर-घर जाकर भजन संध्याओं का आयोजन किया और लोगों को अध्यात्म से जोड़ा। साथ ही नशा मुक्ति का आह्वान किया। घर-घर बाबा के प्रति चेतना जागृत हुई। शहरों के साथ गांवों में भी आध्यात्मिक माहौल बना और बाबा के प्रति लोगों की आस्था बढ़ी।
सात फरवरी को विशाल भजन संध्या, तैयारियां अंतिम चरण में
राठौड़ ने बताया कि सात फरवरी को 365वीं भजन संध्या होगी। इसकी तैयारियां अंतिम चरण में है। इस भजन संध्या को विशाल रूप दिया जा रहा है। इसके लिए निमंत्रण दिए जा रहे हैं। इस भजन संध्या के साथ ही साल भर भजन संध्या का संकल्प पूरा हो जाएगा।
इन कलाकारों ने आने की दी स्वीकृति
महेन्द्र सिंह पंवार, मोईनुद्दीन मनचला, कुशल बारहठ, हनुमान सिंह इंन्दा, दिलीप गवेया, गजेन्द्र राव, अनिल देवङा, संजय पंचारिया, विकी मनचला, नीलम सिंह, खुशबू कूमट, अनिल सैन नागोर, मसरूम मनचला, नरेन्द्र कुमावत, पपू भाट, नरेन्द्र बंजारा, कैलाश बागङवा, नेना राम देवासी, पवन मारवाड़ी बाकी की लिस्ट कल जारी की जाएगी।



