Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 4:12 am

Thursday, July 9, 2026, 4:12 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

विश्व हिन्दू परिषद जोधपुर प्रान्त की दो दिवसीय कार्यकारिणी बैठक जसोल में सम्पन्न

सुनील वर्मा. जसोल (बालोतरा)

विश्व हिन्दू परिषद, जोधपुर प्रान्त की दो दिवसीय प्रान्तीय कार्यकारिणी बैठक दिनांक 16 एवं 17 जनवरी को तेरापंथ भवन, जसोल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारंभ पूज्य संतों, आगंतुक अतिथियों एवं प्रान्त पदाधिकारियों द्वारा भगवान श्रीराम एवं भारत माता के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।

बैठक में पूज्य महंत श्री सनातन महाराज का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ। उन्होंने गौरक्षा, राष्ट्र रक्षा, धर्म जागरण एवं सामाजिक समरसता के क्षेत्र में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें और अधिक गति देने का आह्वान किया।

उद्घाटन सत्र में प्रान्त अध्यक्ष डॉ. रामगोयल जी ने संगठन के माध्यम से समाज में पंच परिवर्तन को प्रभावी रूप से लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया।

बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक किशन जी प्रजापत ने बजरंग दल के सेवा कार्यों एवं आगामी कार्यक्रमों में अधिकाधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्र संगठन मंत्री राजाराम जी ने हाल ही में हस्तिनापुर में सम्पन्न केंद्रीय प्रबंध समिति बैठक में पारित प्रस्तावों व वक्तव्यों की जानकारी दी तथा समितियों एवं सेवा कार्यों के विस्तार एवं विभिन्न आयामों की गतिविधियों को सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

क्षेत्र मंत्री सुरेश जी उपाध्याय ने कार्यकर्ता निर्माण, चयन एवं उनकी क्षमता के अनुरूप दायित्व निर्धारण पर मार्गदर्शन दिया।

प्रान्त मंत्री परमेश्वर जी जोशी ने विगत छह माह के कार्यों की समीक्षा प्रस्तुत करते हुए आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी तथा सभी आयामों के कार्य-वृत्त की समीक्षा की।

प्रान्त संगठन मंत्री राजेश जी ने आने वाले समय में प्रस्तावित विविध कार्यक्रमों, प्रशिक्षण वर्गों एवं संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत रूपरेखा रखते हुए उन्हें योजनाबद्ध ढंग से सम्पन्न करने पर चर्चा की।

बैठक में प्रान्त सह मंत्री महेन्द्र सिंह जी राजपुरोहित, महेन्द्र जी उपाध्याय, राव सतीश सिंह जी, प्रान्त उपाध्यक्ष मानाराम जी बिश्नोई एवं कोषाध्यक्ष पंकज जी भंडारी ने भी विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं का प्रबोधन किया।

इस दो दिवसीय बैठक में जोधपुर प्रान्त के 25 संगठनात्मक जिलों से बजरंग दल, मातृशक्ति, दुर्गावाहिनी सहित विभिन्न आयामों के 140 से अधिक प्रान्त, विभाग एवं जिला पदाधिकारियों ने सहभागिता की।

प्रान्त गौसेवा प्रमुख पुरुषोत्तम जी गोयल, जिला विशेष सम्पर्क प्रमुख मुकेश गोयल, जिला मंत्री हितेंद्र जी चारण सहित बालोतरा जिले के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न व्यवस्थाओं का संचालन किया।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor