Explore

Search

Friday, April 10, 2026, 3:13 pm

Friday, April 10, 2026, 3:13 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

वरिष्ठ पत्रकार मुकुंद व्यास ने राइजिंग भास्कर डॉट कॉम का बीकानेर में स्थानीय संपादक का कार्यभार ग्रहण किया

मुकुंद व्यास ने विश्वास दिलाया है कि राइजिंग भास्कर बीकानेर में निष्पक्ष, मूल्यों पर आधारित और बेबाक जर्नलिज्म को अपना आधार बनाएगा। बीकानेर की परंपरा, कला, साहित्य, संस्कृति, राजस्थानी गतिविधियों और शिक्षा से लेकर विकासात्मक आयाम को आत्मसात करते हुए राइजिंग भास्कर को जन-जन की अपेक्षाओं पर खरा उतारने का प्रयास करेंगे। बीकानेर में राइजिंग भास्कर का कार्यालय लालानी व्यासों का चौक, भैरूजी का मंदिर के पास, बीकानेर रहेगा। मुकुंद व्यास के मोबाइल नंबर 9314841958 पर संपर्क किया जा सकता है। 

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम अपना विस्तार करने जा रहा है। बीकानेर क्षेत्र से हमें निरंतर खबरें मिल रही थी और राइजिंग भास्कर उसे प्रकाशित भी कर रहा था। मगर अब बीकानेर में ही राइजिंग भास्कर ने वरिष्ठ पत्रकार मुकुंद व्यास काे स्थानीय संपादक नियुक्त किया है। मुकुंद व्यास ने रविवार से कार्यभार ग्रहण भी कर लिया है। बीकानेर के साहित्य, कला, संस्कृति, समाज और विभिन्न क्षेत्र की खबरें अब बीकानेर के लोग राइजिंग भास्कर डॉट कॉम पर देख पाएंगे। जल्द ही व्यवस्थित रूप से यह सिलसिला शुरू हो जाएगा।

राइजिंग भास्कर के ग्रुप एडिटर दिलीप कुमार पुरोहित ने बताया कि बीकानेर की आवाज पूरे राजस्थान में विशिष्ट पहचान रखती है। साहित्य, कला, संस्कृति और सामाजिक आयोजनों में बीकानेर की अपनी राजस्थान में अलग ही छवि है। मुकुंद व्यास पत्रकारिता के क्षेत्र में जाना-पहचाना नाम है। वे राइजिंग भास्कर परिवार से जुड़ गए हैं। राइजिंग भास्कर का बीकानेर में कार्यालय लालानी व्यासों का चौक, भैरूजी मंदिर के पास रहेगा। बीकानेर के सुधि पाठक अपने समाचार, प्रेस नोट, प्रेस विज्ञप्तियां, अपनी समस्याएं और अपने आयोजनों और गतिविधियों की खबरें मुकुंद व्यास को भेज सकेंगे। शुरू-शुरू में व्यवस्था बनने तक जोधपुर से ही खबरें प्रकाशित की जा रही है, लेकिन जल्द ही मुकुंद व्यास स्वतंत्र रूप से बीकानेर में ही पूरी व्यवस्था देखेंगे। बीकानेर की जनता से अपील है कि मुकुंद व्यास को अपना सहयोग प्रदान करें। बीकानेर जगत के लिए राइजिंग भास्कर नया नाम नहीं है। बीकानेर की साहित्यिक और कला-सांस्कृतिक की खबरें अक्सर राइजिंग भास्कर में प्रकाशित होती रहती है। अब यह कनेक्शन दिल का हो जाएगा और बीकानेर की जनता को बीकानेर में ही यह सुविधा जल्द उपलब्ध होने लगेगी।

आपकी समस्याएं, आपके दर्द की आवाज बनेगा राइजिंग भास्कर

राइजिंग भास्कर बीकानेर में अब जन-जन की आवाज बनेगा। आापकी समस्याओं को मंच मिलेगा। चाहे आपके मोहल्ले में सड़क टूटी हुई हो, चाहे बिजली की आंख मिचौली चलती हो। पानी की समस्या हो या विकास कार्य अधूरे हैं। मुद्दा चाहे जो हो, अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए राइजिंग भास्कर तैयार है।

हम राइजिंग भास्कर को बनाएंगे बीकानेर की धड़कन : मुकुंद व्यास

बीकानेर में रविवार को स्थानीय संपादक का कार्यभार संभालने के बाद मुकुंद व्यास ने कहा कि वे अपने पत्रकारिता के अनुभव से राइजिंग भास्कर को बीकानेर की धड़कन के रूप में तैयार करेंगे। राइजिंग भास्कर पत्रकारिता के क्षेत्र में तेजी से उभरता नाम है। करीब तीन साल के सफर में राइजिंग भास्कर ने मूल्यों पर आधारित पत्रकारिता की है। राइजिंग भास्कर ने हर क्षेत्र में अपनी साख बनाई है। इसी साख को हम बनाए रखते हुए बीकानेर की जनता की आवाज बनेंगे। हम बीकानेर की जनता से वादा करते हैं कि हम खबरें प्रकाशन में बिना भेदभाव के सभी वर्गों को प्राथमिकता देंगे। यह मीडिया ब्रांड घर-घर में पहुंचेगा और आने वाले समय में बीकानेर की जनता इसे अपने मोबाइल, पीसी, लैपटॉप, मैकबुक और टेबलेट में आवश्यक रूप से स्थान देगी, ऐसी हमारा विश्वास है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor