Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:42 am

Sunday, October 18, 2026, 9:42 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

विराट हिंदू सम्मेलन 1 फरवरी को

शिव वर्मा. जोधपुर 

महाराणा प्रताप बस्ती के हिंदू आयोजन समिति की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें तय किया गया कि आने वाली एक फ़रवरी (माघ पूर्णिमा) को बस्ती का विराट हिंदू सम्मेलन पूज्य रामविचार जी महाराज एवं अन्य सन्तों के सान्निध्य में लक्की विद्यालय के सामने आयोजित होगा। समिति के संयोजक राजीव कुमार जायसवाल ने बताया कि सम्मेलन से पूर्व भव्य कलश यात्रा बस्ती के विभिन्न मंदिरों से शुरू होकर सम्मेलन स्थल पर आएगी। सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रम, समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान, विभिन्न प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों का सम्मान होगा।

समिति के सह संयोजक अर्जुन सिंह जी साँखला ने बताया कि सम्मेलन से पूर्व बस्ती में प्रभात फेरी, विभिन्न मंदिरों में हनुमान चालीसा पाठ, भजन मंडलियों द्वारा भजन कीर्तन, विद्यार्थियों द्वारा साइकिल रैली, युवाओं की मैराथन, कबड्डी प्रतियोगिता आदि रहने है। सम्मेलन के पश्यात भारत माता पूजन और महाप्रसादी की व्यवस्था सम्मेलन स्थल पर रहेगी। बैठक में महादेव प्रसाद जी ने समिति का मार्गदर्शन करते हुए उत्साहवर्धन किया। बैठक में डॉ. गोविंद जी गुप्ता केके रावल, अशोक जी गुप्ता, डीआर सैन, किशनलाल बिशनोई, उमेश जी गल्होत्रा, प्रो पंकज जी, केएल चौहान, ओमप्रकाश जी सांगवा, तेज बहादुर जी माथुर, सुरेश जी शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor