Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:00 am

Sunday, October 18, 2026, 9:00 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

डाॅ. एसएल मीणा का 50वां जन्म दिन महिला पुलिस कर्मियों एवं छात्राओं ने हर्षोल्लास से मनाया

शिव वर्मा. जोधपुर 

कमला नेहरू महिला महाविद्यालय (केएन कॉलेज) में भौतिक शास्त्र के प्रभारी डॉ. एसएल मीणा का 50वां जन्मदिवस महिला पुलिस कर्मियों एवं छात्राओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने आकर्षक रंगोलियां बनाईं और डॉ. मीणा से पांच केक कटवाकर जन्मदिवस मनाया।

आयोजन में कमला नेहरू महिला महाविद्यालय की भौतिक शास्त्र विषय की प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महिला पुलिस कर्मियों ने डॉ. मीणा को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया, वहीं छात्राओं ने सुपर गोल्डन मेन की स्मृति भेंट प्रदान कर सम्मान व्यक्त किया।

सहायक शिक्षण एवं सहायक कर्मचारियों ने भी साफा पहनाकर, स्मृति चिन्ह देकर डॉ. मीणा का सम्मान किया। इस मौके डॉ. एसएल मीणा ने सभी छात्राओं को उनके स्वर्णिम भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं तथा कार्यक्रम में शामिल महिला पुलिस कर्मियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor