Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:42 am

Sunday, October 18, 2026, 9:42 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

राष्ट्रीय अध्यक्ष दवे का स्वागत कार्यक्रम जारी

राखी पुरोहित. जोधपुर 

काया पलट जन सेवा समिति के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दवे के सम्मान में स्वागत कार्यक्रम भव्य रूप से जारी है। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने श्री दवे का माल्यार्पण व पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और संगठन को नई दिशा देने की अपेक्षा जताई।

अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दवे ने कहा कि सेवा, समर्पण और संगठन की मजबूती उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनसेवा के कार्यों को और गति देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में आगामी योजनाओं पर भी चर्चा हुई और संगठन विस्तार को लेकर रणनीति तय की गई।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor