Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 1:13 am

Thursday, July 9, 2026, 1:13 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

शहीद हेमू कालानी बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर विशाल कार्यक्रम 20 जनवरी को

राखी पुरोहित. जोधपुर 

शहर में अमर शहीद हेमू कालानी का 84 वा बलिदान दिवस शहर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा ।
20 जनवरी को हेमू कालानी बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में 11 सेक्टर स्थित श्री राम उद्यान में शहीद हेमू को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा । आयोजन कमेटी सदस्य हेमंत जानयानी , नरेंद्र फिथानी ने जानकारी देते बताया कि साय 05.30 बजे दीपदान व देशभक्ति गीतों का कार्यक्रम रखा गया है । जिसमें सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी , भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे । आयोजन के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जुदा जुदा जिम्मेदारियों सौंपी गई है ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor