Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 10:26 am

Sunday, October 18, 2026, 10:26 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

संत श्री रामप्रसाद जी महाराज के सान्निध्य में कंबल वितरण अभियान शुरू

प्रथम चरण में फुटपाथ पर सो रहे जरूरतमंदों को 51 गर्म कंबल वितरित, मार्च 2026 तक कुल 300 कंबल वितरित करने का लक्ष्य

राखी पुरोहित. जोधपुर 

समाज सेवी नरसिंह गहलोत ने बताया कि बाबा रामदेव समाज सेवा संस्थान व राजस्थान प्रदेश माली माली सैनी महासभा के तत्वावधान में श्री बड़ा रामद्वारा सूरसागर के महंत श्री रामप्रसाद महाराज के सानिध्य में 9 वां कंबल वितरण अभियान शुरू किया इस दौरान कड़ाके की ठंड में फुटपाथ पर सो रहे जरूरतमंद लोगों को रात्रि में 51 कंबल वितरित किए।

संत श्री ने कहा कि इंसान को हमेशा परोपकारी जीवन जीना चाहिए और अपनी कमाई से कुछ हिस्सा सामाजिक सरोकार और दान पुण्य में लगाना चाहिए साथ अभियान चला रही पुरी टीम और सहयोग करने वाले सभी भामाशाहों को धन्यवाद व आशीर्वाद दिया।
इस दौरान संत नरसिंह दास, संत रामेश्वर दास,करणसिंह राठौड़ , नेमिचंद भाटी, दिनेश देवड़ा, उम्मेदाराम खोत, प्रकाश भाटी, अनीता परिहार, कमलेश सांखला,नितेश कच्छावाह, रामकिशोर देवड़ा ,ओमप्रकाश परिहार, गजेंद्र सैन, सीमा गहलोत, चंद्रप्रकाश दमामी ,मनीष प्रजापत, भगत सिंह , गौतम शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor