Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 8:26 am

Sunday, October 18, 2026, 8:26 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

शहीद हेमू कालानी बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर विशाल पुष्पांजलि व दीपदान किया

राखी पुरोहित. जोधपुर

शहर में अमर शहीद हेमू कालानी का 84 वा बलिदान दिवस शहर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है
20 जनवरी को हेमू कालानी बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में 11 सेक्टर स्थित श्रीराम उद्यान में शहीद हेमू को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किया गया ।आयोजन कमेटी सदस्य राजू मंगानी ने बताया कि
साय 05.30 बजे दीपदान व देशभक्ति गीतों का कार्यक्रम रखा गया । इस अवसर पर सूरसागर विधायक द्वारा सूरसागर क्षेत्र में हेमू कालानी स्मारक के लिए विधायक कोटे से 65 लाख रुपए की स्मारक निर्माण की घोषणा की गई है । श्रीझूलेलाल सेवा समिति के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में सिंधी समाज के प्रमुख पदाधिकारी, सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे
नरेंद्र फ़ितानी, हेमंत, पायल जनियानी, राधा किशन मूलचंदानी,ललित पारवानी, श्याम आहूजा, अशोक पारवानी, श्याम कल्याणी, दली मंगलानी, हरीश रामनानी, प्रदीप कोटवानी, पुरुषोत्तम चेलानी,मंघाराम मूलचंदानी, भगवान अठवानी आदि ने अमूल्य सेवाएं दी ।

संचालन अशोक मूलचंदानी ने किया
हेमू कालानी सर्किल सरदारपुरा प्रथम ए रोड पर सुबह 11 बजे शहीद हेमू कालानी का 84 वा बलिदान दिवस श्रद्धा से मनाया जाएगा। सिंधी यूथ इंटरनेशनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, मॉर्डन स्कूल के विद्यार्थी भी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor