Explore

Search

Thursday, February 19, 2026, 11:37 am

Thursday, February 19, 2026, 11:37 am

LATEST NEWS
Lifestyle

बीकानेर : डूंगर कॉलेज का जियोलोजी नेशनल स्टूडेंट सेमिनार 23 को

राजकीय डूंगर महाविद्यालय बीकानेर के भूविज्ञान विभाग द्वारा भूविज्ञान विभाग एलुमनी सोसाइटी के सहयोग से आयोजित राष्ट्रीय छात्र संगोष्ठी – “GEOSPARK 2026” 23 जनवरी को प्रताप सभागार में आयोजित की जाएगी। भूविज्ञान विभाग में आयोजित ऑर्गनाइजिंग कमेटी की बैठक में कार्यक्रम की अंतिम तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राजेंद्र पुरोहित ने बताया कि इस संगोष्ठी के माध्यम से विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं शिक्षकों को राष्ट्रीय स्तर का अकादमिक मंच प्राप्त होगा, जिससे शोध संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। विभागाध्यक्ष प्रो. देवेश खंडेलवाल ने जानकारी दी कि अब तक देश के विभिन्न भागों से 150 से अधिक विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं फैकल्टी सदस्यों ने पंजीकरण करा लिया है, जिनमें देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, जोधपुर, कोटा, कुरुक्षेत्र, मुंबई, राजसमंद, रांची, श्रीगंगानगर, टोंक, विजयनगरम, डीडवाना, घड़साना सहित बीकानेर के प्रतिभागी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सीमित सीटें शेष हैं, जिन पर स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

एलुमनी सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. शिशिर शर्मा ने कहा कि GEOSPARK 2026 देशभर के युवा भूविज्ञान विद्यार्थियों को अपने शोध एवं नवाचार प्रस्तुत करने का सशक्त मंच प्रदान करेगा तथा एलुमनी सोसाइटी द्वारा वर्ष भर नियमित रूप से छात्र-हित में विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियाँ आयोजित की जाती रही हैं। को-पैट्रन श्री नवीन डूडी ने बताया कि यह संगोष्ठी हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन) में आयोजित की जाएगी, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के प्रतिभागी भी सहज रूप से जुड़ सकेंगे। कन्वीनर डॉ. देवा राम ने बताया कि संगोष्ठी के दौरान तीन विशिष्ट विशेष व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे, जिनमें प्रो. एम. के. पंडित, सेवानिवृत्त प्रोफेसर, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर, श्री प्रदीप अग्रवाल, पूर्व अतिरिक्त निदेशक, खान एवं भूविज्ञान विभाग, राजस्थान, तथा श्री राजू राम सारस्वत, निदेशक, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, चंडीगढ़ द्वारा व्याख्यान प्रस्तुत किए जाएंगे।

ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. विजय कुमार मटोरिया ने बताया कि संगोष्ठी के दौरान ओरल एवं पोस्टर प्रेजेंटेशन, संवाद सत्र तथा विशेषज्ञों के साथ प्रत्यक्ष संवाद के अवसर उपलब्ध होंगे, जिससे प्रतिभागियों को अकादमिक एवं व्यावसायिक दोनों स्तर पर लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि GEOSPARK 2026 को लेकर देशभर के विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है तथा आयोजन को सफल बनाने हेतु सभी संकाय सदस्य एवं आयोजन समिति समन्वित रूप से कार्य कर रहे हैं।

Mukund
Author: Mukund