Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 4:40 am

Sunday, August 23, 2026, 4:40 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जोधपुर : भागवत कथा में श्रीकृष्ण-रुक्मणी का हुआ विवाह

केडी इसरानी. स्वतंत्र पत्रकार

बैंक कॉलोनी राइकाबाग में स्थित सर्वेश्वर महादेव मंदिर में चल रहे श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के छठे दिन वातावरण कृष्ण मय हो गया एवं श्रद्धालु कृष्ण भक्ति रस में भाव-विभोर हो गए।

धार्मिक कथा आयोजन समिति एवं बैंक कॉलोनी महिला मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में संचालित इस भागवत सप्ताह कार्यक्रम के संयोजक डॉ.अजय त्रिवेदी ने बताया कि कथा व्यास पंडित प्रमोद शास्त्री द्वारा किये जा रहे कथापाठ के छठे दिन रुक्मणी कृष्ण के विवाह प्रसंग का वृत्तांत सुनाते हुए सालिग-राम जी व तुलसी जी का बाकायदा विवाह सम्पन्न करवाया गया।

इस विवाह में रुक्मणी जी अर्थात तुलसी जी के माता पिता के रूप में शहर के विख्यात ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अम्बर भटनागर एवं उनकी पत्नि अनुभूति श्रीवास्तव जो एनेस्थेसियोलॉजिस्ट है ने हवन में बैठकर आहुतियां दे कन्यादान किया। विवाह के समय सालिगराम के बाराती जब पांडाल में आये तो तुलसी जी की और से आयोजकों ने बारात का स्वागत किया। इस आयोजन से समस्त प्रसंग सजीव हो उठा और महिलाओं ने जमकर नृत्य किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय व कृष्णमय हो गया। महिला मण्डल की और से जानकारी देते हुए रेणु शर्मा ने बताया कि छठे दिन की पूजा तरुणा त्रिवेदी, सरोज राजपुरोहित, डॉ.अम्बर भटनागर व डॉ. अनुभूति श्रीवास्तव ने की एवम् प्रसाद की सेवा क्षेत्र के शिव शक्ति स्टोर के सौजन्य से की गई थी। रेणु शर्मा ने बताया कि 22 जनवरी गुरुवार को ज्ञानयज्ञ सप्ताह का समारोह पूर्वक समापन किया जाएगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor