Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 3:50 am

Thursday, July 9, 2026, 3:50 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

जोधपुर : वन्दे मातरम्@150’ – जिलेभर में राष्ट्रभक्ति का उत्सव

शिक्षण संस्थानों में गूंजा सामूहिक वन्दे मातरम्, पुलिस बैण्ड के सुरों पर सजेगा गणतंत्र सप्ताह

शिव वर्मा. जोधपुर

राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभक्ति, स्वदेशी एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के लिए वन्दे मातरम्@150 के अंतर्गत जिले में चरणबद्ध रूप से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 26 जनवरी, 2026 तक जिले के विभिन्न महाविद्यालयों एवं राजकीय व निजी विद्यालयों में देशभक्ति से ओतप्रोत गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।

शैक्षणिक संस्थानों में सामूहिक गायन एवं प्रतियोगिताएं

जिले के आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय शेरगढ़, राजकीय कन्या महाविद्यालय झालामंड, शहीद गोरखराम विरचकर राजकीय पी.जी. कॉलेज ओसियां, राजकीय बालिका महाविद्यालय ओसियां, एम.पी.एम. राजकीय महाविद्यालय भोपालगढ़, राजकीय महाविद्यालय कुड़ी भगतासनी, राजकीय महिला महाविद्यालय मगरा पूंजला, राजकीय महाविद्यालय लूणी सहित अन्य संस्थानों में वन्दे मातरम्@150 पर आधारित सामूहिक वन्दे मातरम् गायन, पोस्टर निर्माण, निबंध, वाद-विवाद एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों में लगभग 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

26 जनवरी तक सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस बैण्डवादन

इसी क्रम में जिला स्तर पर पुलिस बैण्ड द्वारा वन्दे मातरम् एवं देशभक्ति गीतों पर आधारित बैण्ड वादन का आयोजन किया जा रहा है। 22 जनवरी से 26 जनवरी, 2026 तक आमजन के लिए पुलिस लाइन बैण्ड द्वारा प्रतिदिन सायं 06:00 बजे से 30-30 मिनट के समयांतराल पर घण्टाघर, शास्त्री सर्कल, अशोक उद्यान, कलेक्ट्रेट परिसर, सेन्ट्रल पार्क, मण्डोर उद्यान सहित प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर बैण्ड वादन किया जाएगा।

कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम स्थापित

जिले में वन्दे मातरम्@150 के अंतर्गत 26 जनवरी तक जिला, उपखण्ड एवं पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों के सफल संचालन एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री आशीष कुमार मिश्रा के निर्देशन में जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम का गठन किया गया है। कन्ट्रोल रूम द्वारा 22 से 26 जनवरी तक आयोजित समस्त कार्यक्रमों की संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों एवं अधीनस्थ कार्यालयों से समन्वय कर vandematram150.in एवं एसएसओ पोर्टल पर कार्यक्रमों के अधिकतम इवेंट क्रिएशन तथा फोटो/वीडियो अपलोड सुनिश्चित करवाया जा रहा है, जिससे राज्य स्तर पर गतिविधियों की समुचित मॉनिटरिंग की जा सके।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor