Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:25 am

Sunday, August 23, 2026, 5:25 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

 23 जनवरी से प्रत्येक भू-निरीक्षण वृत्त स्तर पर लगेंगे ‘ग्राम उत्थान शिविर’

ग्लोबल राजस्थान एग्री-टेक मीट’ GRAM-2026

केडी इसरानी. स्वतंत्र पत्रकार. जोधपुर

’ग्लोबल राजस्थान एग्री-टेक मीट’ (GRAM-2026) के उपलक्ष्य में जिले के प्रत्येक भू-निरीक्षण वृत्त स्तर पर एक दिवसीय “GRAM उत्थान शिविर-2026“ का आयोजन 23 जनवरी 2026 से किया जा रहा है। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक और सरकारी योजनाओं से जोड़ना है।

जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि GRAM- उत्थान शिविर-2026, 23 जनवरी से भू-निरीक्षण वृत्त स्तर पर प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि इन शिविरों में कृषि, उद्यानिकी, सहकारिता, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, जल संसाधन, उद्योग एवं ऊर्जा विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार, 23 जनवरी को पंचायत समिति बालेसर की ग्राम पंचायत आगोलाई, पंचायत समिति शेरगढ़ की ग्राम पंचायत शेरगढ़ , पंचायत समिति सेखाला ग्राम पंचायत सेखाला, पंचायत समिति चामू की ग्राम पंचायत चामू, पंचायत समिति लुणी की ग्राम पंचायत लूणी, पंचायत समिति धवा की ग्राम पंचायत झंवर, पंचायत समिति बिलाड़ा की ग्राम पंचायत पिचियाक, पंचायत समिति केरू की ग्राम पंचायत केरू, पंचायत समिति ओंसिया ग्राम पंचायत ओसियां, पंचायत समिति तिवरी ग्राम पंचायत तिवरी, पंचायत समिति बावड़ी की ग्राम पंचायत खेड़ापा, पंचायत समिति भोपालगढ़ की ग्राम पंचायत आसोप एवं पंचायत समिति पीपाड़ शहर के ग्राम पंचायत बोरून्दा में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor