Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 4:09 am

Thursday, July 9, 2026, 4:09 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का किया अवलोकन

शिव वर्मा. जोधपुर 

संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने शुक्रवार को युवा आवास जोधपुर में केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा आयोजित ‘विकसित भारत : अन्नदाता का मान, श्रम-शक्ति का सम्मान’ मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का अवलोकन किया। वन्दे मातरम् @150 और विकसित भारत @2047 की थीम पर आधारित प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की योजनाओं, कृषि नवाचारों और श्रम सुधारों से आमजन को रुबरु करवाया गया।

बसंत पंचमी का पर्व नवसृजन का प्रतीक

श्री पटेल ने कहा बसंत पंचमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि ज्ञान, विद्या और नवसृजन का प्रतीक है, जो हमें सकारात्मक सोच और निरंतर प्रगति की दिशा में प्रेरित करता है। उन्होंने पराक्रम दिवस के अवसर पर महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को नमन करते हुए कहा कि उनका अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और त्याग आज भी प्रत्येक भारतीय, विशेषकर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा नेताजी का जीवन हमें सिखाता है कि सशक्त नेतृत्व और दृढ़ संकल्प से देश की तकदीर बदली जा सकती है।

युवा वैश्विक स्तर पर बढ़ा रहे देश का मान

श्री पटेल ने डॉ कलाम के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि “सपना वो नहीं है जो आप नींद में देखे, सपने वो है जो आपको नींद ही नहीं आने दे।” उन्होंने कहा युवा अपने सपनों को साकार करने के लिए पूरी ऊर्जा और मनोयोग के साथ कार्य करें। श्री पटेल ने कहा युवाशक्ति ही विकसित भारत @2047 के विजन को साकार करेगी। उन्होंने कहा युवा ही भारत का भविष्य हैं, और आज भारत के युवा विज्ञान, तकनीक, खेल, शिक्षा और स्टार्टअप जैसे हर क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर देश का मान बढ़ा रहे है।

योग को अपनाने का किया आह्वान

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा योग शरीर, मन और आत्मा का संतुलन बनाकर हमें स्वस्थ और ऊर्जावान बनाता है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को अपनाने और इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया, ताकि एक सशक्त, स्वस्थ और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो सके।

लोकतांत्रिक मूल्यों को अक्षुण्ण रखने की दिलाई शपथ

विधि मंत्री ने विभिन्न स्टॉल्स का अवलोकन किया और नव मतदाताओं और प्रश्नोत्तरी के विजेताओं को सम्मानित किया। साथ ही मतदाताओं को मतदान करने और लोकतांत्रिक मूल्यों की अक्षुण्ण रखने की शपथ दिलाई।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी श्री नंदलाल, श्री छोटू सिंह राठौड़, श्री राकेश बिश्नोई, श्री दिनेश सिंह राजपुरोहित, श्री खींवराज जांगिड़, श्री मुल्तानराम पटेल सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor