Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 4:09 am

Thursday, July 9, 2026, 4:09 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

बोर्ड परीक्षाओं में उच्च कोटि की सफलता हेतु समय एवं तनाव प्रबंधन महत्वपूर्ण

लेखक : प्रवीण मैढ़
M Sc भौतिक विज्ञान, PGD HRM (मानव संसाधन प्रबंधन).

सभी विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम हेतु हार्दिक शुभकामनाएं। शिक्षा,परीक्षा एवं प्रशिक्षण व्यक्ति, समाज एवं राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं।

शिक्षा:- व्यक्ति की गतिशील एवं लयबद्ध प्रगति है जो व्यक्ति के आत्म बल एवं ज्ञान में वृद्धि के साथ भविष्य में होने वाले विनाश से बचाती है.

परीक्षा:- विद्यार्थी के ज्ञान एवं योग्यता का वैज्ञानिक विधि से मूल्यांकन एवं विस्तृत जांच करने को कहते हैं। परीक्षा का उद्देश्य:- व्यक्ति की क्षमता एवं आत्मविश्वास का आकलन एवं उसमें समुचित सुधार कर योग्यता में उत्तरोत्तर वृद्धि करना है। नियमित निरंतर अभ्यास- संपूर्ण पाठ्यक्रम को विषय,अध्याय के अनुसार निश्चित समय में अध्ययन कर महत्वपूर्ण बिंदुओं को व्यवस्थित रूप से लिखें, प्रतिदिन कम से कम दो विषयों का अध्ययन अवश्य करें।

समय का श्रेष्ठ प्रबंधन:- प्रतिदिन प्राथमिकता के आधार पर समय का प्रबंधन करें प्रत्येक 90 मिनट के अध्ययन के पश्चात 10 मिनट का विश्राम अवश्य लें, प्रसन्न रहें ,शक्ति को पुन: संचित करें.
प्रश्न पत्र के प्रारूप के अनुरूप वस्तुनिष्ठ,लघु एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों को आवंटित समय में पूरा कर सकें ऐसा अभ्यास अवश्य कीजिए.
व्यायाम,पौष्टिक आहार एवं पर्याप्त नींद:- प्रतिदिन नियमित व्यायाम,ध्यान अवश्य करें, भोजन में फल एवं सब्जी की मात्रा अधिक के साथ सुखे मेवों का सेवन करें, सायंकाल के समय हल्का भोजन करें एवं पर्याप्त नींद अवश्य लें, आपकी एकाग्रता एवं स्मरण शक्ति का विकास होगा.

धैर्य एवं आत्मविश्वास:- प्रतिदिन अपनी अभिरुचि के अनुरूप कुछ कार्य अवश्य करें,स्वयं पर विश्वास एवं सोच को सकारात्मक रखें. आवश्यकता के अनुसार अपने गुरुजन, मार्गदर्शक एवं सहपाठी से सहयोग प्राप्त करें .
प्रत्येक विषय की परीक्षा हो जाने के पश्चात उसका अत्यधिक विश्लेषण कर स्वयं को प्रभावित न करें.

अपने प्रवेश पत्र मे प्राप्त निर्देशों का अध्ययन कर परीक्षा केंद्र पर समय से पूर्व पहुँचे पूरे आत्मविश्वास एवं धैर्य के साथ अपना प्रश्न पत्र हल करें.
अपने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को ऊर्जावान एवं दृढ़ बनाए रखें.
पुनः शुभकामनाओं सहित.

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor