Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:17 am

Sunday, August 23, 2026, 7:17 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

वन्दे मातरम्@150 – पर्यटन स्थलों पर स्थापित हुए वन्दे मातरम् बूथ एवं सेल्फी पॉइंट

स्वतंत्रता का मंत्र – वन्दे मातरम्…समृद्धि का मंत्र – आत्मनिर्भर भारत

शिव वर्मा. जोधपुर

राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वन्दे मातरम्@150 अभियान के अंतर्गत पर्यटन विभाग द्वारा रविवार को जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर वन्दे मातरम् बूथ एवं सेल्फी पॉइंट स्थापित किए गए। इन नवाचारों के माध्यम से पर्यटकों में राष्ट्रप्रेम एवं सांस्कृतिक चेतना को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया।

मेहरानगढ़ पर दिखा वन्दे मातरम्@150 का विशेष आकर्षण

अभियान के तहत जोधपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर आकर्षक वन्दे मातरम्@150 थीम आधारित बूथ एवं सेल्फी पॉइंट तैयार किए गए, जहां पर्यटकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर राष्ट्रगीत के प्रति सम्मान व्यक्त किया। इन स्थलों पर देशभक्ति के संदेशों के साथ सजावटी बोर्ड एवं प्रतीक चिन्ह भी प्रदर्शित किए गए। इस दौरान विश्वविख्यात मेहरानगढ़ दुर्ग पर देश-विदेश से आए पर्यटकों की वृहद संख्या में उपस्थिति दर्ज की गई। पर्यटकों ने वन्दे मातरम्@150 सेल्फी पॉइंट पर फोटो लेकर इस राष्ट्रभक्ति अभियान से जुड़ने का उत्साह प्रदर्शित किया। पर्यटन विभाग के उप निदेशक भानु प्रताप ने बताया की इस प्रयास का उद्देश्य पर्यटन गतिविधियों के साथ-साथ राष्ट्रप्रेम, स्वदेशी चेतना एवं सांस्कृतिक गौरव की भावना को सुदृढ़ करना है, जिससे पर्यटक भारत की राष्ट्रीय अस्मिता से और अधिक आत्मीय रूप से जुड़ सकें।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor