Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:17 am

Sunday, August 23, 2026, 7:17 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

गणतंत्र दिवस समारोह में संसदीय मंत्री पटेल करेंगे ध्वजारोहण

77वें गणतंत्र दिवस पर सुबह 9 बजे 5 मिनट पर होगा ध्वजारोहण

77वें गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी की प्रातः 9 बजकर 5 मिनट पर संसदीय कार्य,विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल उम्मेद राजकीय स्टेडियम में जिला स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।

मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण के बाद आरएसी, पुलिस आयक्तालय महिला व पुरुष, कालिका पुलिस आयुक्तालय महिला, जेल प्रहरी, होमगार्ड महिला व पुरूष, एन सी सी महिला, स्काउट गाईड की टुकड़ियों का निरीक्षण कर सलामी ली जाएगी । जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि समारोह में प्रातः 9.15 बजे मार्चपास्ट तथा प्रातः 9.25 बजे राष्ट्रगीत वंदेमातरम का गायन होगा। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) जवाहर चौधरी द्वारा राज्यपाल के संदेश का पठन किया जायेगा । संदेश पठन के पश्चात समारोह के मुख्य अतिथि एवं संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल नागरिकों को सम्बोधित करेंगे।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों एवं क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। समारोह में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं द्वारा सामूहिक व्यायाम एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी। समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की जाएगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor