Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 2:03 am

Thursday, July 9, 2026, 2:03 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

राजस्थान पुलिस के 17 जांबाजों को मिलेगा सम्मान

आईजी सत्येंद्र सिंह और विकास कुमार सहित 16 पुलिस अधिकारियों और कार्मिकों का सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा गौरवपूर्ण अलंकरण

केडी इसरानी. जयपुर

गणतंत्र दिवस समारोह, 2026 के अवसर पर राजस्थान पुलिस के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण है। प्रदेश के 17 पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा, अनुकरणीय कार्यशैली एवं राष्ट्रसेवा में महत्वपूर्ण योगदान के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े द्वारा सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में प्रदान किया जाएगा।

विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक

राष्ट्रपति पुलिस पदक से राजस्थान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी महानिरीक्षक पुलिस, सीआईडी सीबी श्री सत्येन्द्र सिंह को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उनके दीर्घकालीन प्रशासनिक अनुभव, प्रभावी नेतृत्व एवं संवेदनशील पुलिसिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्रदान करता है।

सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक

पुलिस पदक से सम्मानित होने वाले वरिष्ठ अधिकारियों में महानिरीक्षक पुलिस, एटीएस एवं एएनटीएफ श्री विकास कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरक्षा श्री पीयूष दीक्षित, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आयुक्तालय जोधपुर (हाल सेवानिवृत्त) श्री राजेन्द्र प्रसाद दिवाकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीआईडी एसएसबी जोन बीकानेर श्री राम प्रताप विश्नोई तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसओजी श्री विजय सिंह चौधरी शामिल हैं, जिन्होंने विभिन्न संवेदनशील इकाइयों में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान की हैं।

फील्ड से लेकर ट्रेनिंग तक, हर स्तर पर मिला सम्मान

पुलिस निरीक्षक एवं उप निरीक्षक स्तर पर सम्मानित होने वालों में पुलिस निरीक्षक पुलिस ट्रेनिंग स्कूल बीकानेर श्री मनोज कुमार शर्मा, पुलिस निरीक्षक पुलिस लाइन आयुक्तालय जोधपुर श्री हनवन्त सिंह राजपुरोहित, उप निरीक्षक पुलिस पुलिस थाना मेट्रो आयुक्तालय जयपुर श्री पुरूषोतम लाल शर्मा तथा उप निरीक्षक पुलिस सीआईडी एसएसबी यूनिट राजसमंद श्रीमती शीला शामिल हैं, जिन्होंने प्रशिक्षण, प्रशासनिक एवं मैदानी कार्यों में उच्च स्तर की कार्यकुशलता का प्रदर्शन किया है।

जमीनी स्तर पर मुस्तैद जांबाजों का सम्मान

जमीनी स्तर पर कार्यरत कार्मिकों में सहायक उप निरीक्षक थाना बासनी जोधपुर पूर्व श्री श्याम लाल, सहायक उप निरीक्षक, श्रीगंगानगर श्री स्वर्ण सिंह, हैड कांस्टेबल 125, 6वीं आरएसी धौलपुर श्री राजवीर सिंह, हैड कांस्टेबल 226, आरपीए जयपुर श्री सुरेन्द्र सिंह, हैड कांस्टेबल 2351, सीआईडी एसएसबी जोन श्रीगंगानगर श्री पवन कुमार, कांस्टेबल 653, प्रथम बटालियन आरएसी जोधपुर श्री रेवन्ता राम तथा कांस्टेबल 1127, कार्यालय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चुरू श्री सुरेश कुमार शर्मा को पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor