Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:42 am

Sunday, October 18, 2026, 9:42 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

गणतंत्र रोशन : मैं रहूं या न रहूं, देश का स्वाभिमान रहना चाहिए, दुनिया के पहले पन्ने पर हिन्दुस्तान रहना चाहिए

सुनील वर्मा. जोधपुर

मैं रहूं या न रहूं, देश का स्वाभिमान रहना चाहिए, दुनिया के पहले पन्ने पर हिन्दुस्तान रहना चाहिए…इन पंक्तियों के साथ सोमवार को गणतंत्र की गर्वोक्ति में शहर के साथ प्रदेश और देश झूमेगा। इसी लय की जय की हर हिन्दुस्तानी कामना करता है। रविवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शहर की ऐतिहासिक इमारतों पर रोशनी की गई। तिरंगी रोशनी से प्रमुख चौराहे और कार्यालय रोशन हो उठे। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शहर के प्रमुख कार्यालयों, चौराहों एवं महत्वपूर्ण स्थलों को तिरंगी रोशनी से आकर्षक रूप से सजाया गया। संपूर्ण नगर देशभक्ति की भावना से आलोकित नजर आया। तिरंगे के रंगों में नहाया जोधपुर नागरिकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा और गणतंत्र दिवस के उल्लास को और भी भव्य बना रहा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor