Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 3:26 am

Thursday, July 9, 2026, 3:26 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

मंडल रेल प्रबंधक करेंगे ध्वजारोहण, 23 रेलकर्मी होंगे सम्मानित

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल स्थित रेलवे स्टेडियम में 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे।

अपर मंडल रेल प्रबंधक राकेश कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान मंडल रेल प्रबंधक द्वारा रेलवे सुरक्षा बल,स्काउट एंड गाइड,सेंट जॉन्स एम्बुलेंस एवं सिविल डिफेंस की परेड का निरीक्षण किया जाएगा। समारोह में ज्ञानोदय स्कूल के विद्यार्थियों तथा स्काउट एंड गाइड द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

इसके पश्चात महिला कल्याण संगठन की ओर से मंडल रेलवे अस्पताल में उपचाररत कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को मिष्ठान्न व फल वितरित किए जाएंगे।

समारोह में 23 रेलकर्मी होंगे सम्मानित

रेलवे स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान मंडल रेल प्रबंधक द्वारा सराहनीय कार्य करने वाले 23 रेल कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक गांधी के अनुसार सम्मानित होने वाले कर्मचारियों में सहायक कार्मिकअधिकारी नरेंद्र सिवासिया,लाखाराम,राजेश कुमार माथुर,पुरखाराम,पूरणमल मीना,मोहनलाल,मुकेश दत्त भारद्वाज, अरुण कुमार,चंद्रभान,राकेश जेलिया,सुमेर सिंह, दुदाराम, सागर शर्मा,विजय चौधरी,प्रतीक पंवार,दिनेश कुमार मलिक,राजेश कुमार मीना,ऋषि गहलोत,सलीम अब्दुल,योगेंद्र सिंह,शिवचरण मीना,सुरेश एवं श्रीमती आशा कंवर शामिल हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor