— मुख्य समारोह में संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल करेंगे प्रशंसा पत्र प्रदान
शिव वर्मा. जोधपुर
26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर श्री उम्मेद राजकीय स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले 39 व्यक्तियों को संसदीय कार्य, विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
समारोह में जोधपुर विकास प्राधिकरण की उपायुक्त श्रीमती अदिति पुरोहित को राज्य सरकार द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर एवं शहरी समस्या समाधान शिविरों के दौरान आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के लिए, सार्वजनिक निर्माण विभाग शहर जोधपुर के अधीक्षण अभियंता श्री संजय माथुर को राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह-2025 एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति में प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए, नगर निगम जोधपुर की अधिशासी अभियंता श्रीमती मुमताज बानों को विभागीय कार्यों को पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण भाव से संपादित करने के लिए, कार्यालय अधीक्षण अभियंता नगर वृत्त जोधपुर डिस्कॉम की कनिष्ठ अभियंता वर्षा चौधरी को जनसेवा में उत्कृष्ट कार्यशैली एवं बेहतर सेवाओं के लिए, डॉ. एस.एन. मेडिकल कॉलेज जोधपुर के सहायक आचार्य (बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी) डॉ. रजनीश गालवा को जैसलमेर बस दुखांतिका में बर्न यूनिट में उल्लेखनीय मॉनिटरिंग के लिए, पीएम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धवा के प्राचार्य श्री सुरजीत सिंह को पीएम श्री विद्यालय में उत्कृष्ट कार्य कर राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए, संभागीय आयुक्त कार्यालय के संयुक्त निदेशक (सांख्यिकी) श्री लक्ष्मीनारायण बैरवा को संभाग स्तरीय योजनाओं एवं एसआईआर कार्य में प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए, जीव विज्ञान भोपालगढ़ के व्याख्याता डॉ. नरेन्द्र चौधरी को ब्लॉक स्तर पर सघन वृक्षारोपण, भामाशाहों को प्रेरित करने, खेलकूद में कुशल मार्गदर्शन एवं समग्र शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान के लिए, पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बिलाड़ा के वरिष्ठ पुस्तकालयाध्यक्ष श्री कृष्ण गोपाल लक्षकार को वर्ष 2016 से ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय कार्यक्रमों में मंच संचालन संबंधी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तिंवरी के डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री देवेन्द्र सिंह राजपुरोहित को मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना में उत्कृष्ट कार्य संपादन के लिए, वाणिज्यिक न्यायालय संख्या-2 जोधपुर महानगर के वरिष्ठ मुंसरिम श्री महेश कुमार तोलम्बिया को सम्पूर्ण सेवाकाल में उल्लेखनीय एवं निष्ठापूर्वक कार्य करने के लिए तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांगरिया लूणी के वरिष्ठ अध्यापक श्री दीपेश विश्नोई को पिछले 9 वर्षों से माध्यमिक शिक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम एवं पंचायती राज पुनर्गठन में सराहनीय सेवाओं के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किए जाएंगे।
इसी प्रकार पंचायत समिति चामू के सहायक विकास अधिकारी श्री चम्पालाल आचार्य को हर घर तिरंगा, सांसद खेल महोत्सव एवं राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के विकास रथ कार्यक्रमों में उत्कृष्ट कार्य के लिए, जिला एवं सत्र न्यायालय जोधपुर के वरिष्ठ मुंसरिम श्री सुरेन्द्र व्यास को प्रोटोकॉल एवं अन्य दायित्वों के प्रभावी निर्वहन के लिए, महात्मा गांधी अस्पताल की नर्सिंग अधिकारी श्रीमती शकुंतला कंवर को मरीजों की निष्ठापूर्ण सेवा एवं आमजन को सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ पहुंचाने के लिए, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जाखड़ो की ढाणी जोधपुर के विशेष अध्यापक लेवल द्वितीय श्री मूलाराम जाखड़ को भामाशाहों को प्रेरित कर विद्यालय में विकास कार्य करवाने के लिए, मथुरादास माथुर अस्पताल के नर्सिंग अधिकारी श्री खेताराम को पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण भाव से उत्कृष्ट सेवाओं के लिए, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डोली धवा की अध्यापक लेवल प्रथम श्रीमती धीरज शर्मा को कला एवं संस्कृति में विशेष योगदान के लिए, महात्मा गांधी अस्पताल की नर्सिंग अधिकारी श्रीमती निशा दैय्या को रोगियों की समर्पण भाव से सेवा-सुश्रुषा के लिए, कार्यालय पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात जोधपुर के सहायक प्रशासनिक अधिकारी श्री मेघ सिंह भाटी को विभागीय कार्यों को समय पर संपादित करने के लिए, संक्रामक रोग संस्थान एवं कमला नेहरू चेस्ट एंड टीबी अस्पताल के वरिष्ठ रेडियोग्राफर श्री मोटाराम को सिलिकोसिस कैंप आयोजन में सराहनीय कार्य संपादन के लिए, ऑफिस कानूनगो कार्यालय तहसीलदार जोधपुर के श्री स्वरूपाराम मेघवाल को भू-अभिलेख शाखा में उत्कृष्ट कार्य एवं रिकॉर्ड संधारण के लिए, जोधपुर दक्षिण के पटवारी श्री सुरेन्द्र सिंह राठौड़ को प्रोटोकॉल एवं अन्य कार्यों में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए तथा संभागीय आयुक्त कार्यालय जोधपुर के कनिष्ठ सहायक श्री रोशन सिंह भण्डारी को राजकीय कार्य तत्परता एवं रुचिपूर्वक संपादित करने के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
समारोह में समाजसेवी श्रीमती शोभा आंचलिया को पिछले 25 वर्षों से विभिन्न चिकित्सालयों, विद्यालयों, वृद्धजन सेवा केंद्रों, मूक-बधिर विद्यालयों एवं कमजोर महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने तथा 30 बार रक्तदान करने के लिए, समाजसेवी श्री अजय पुरोहित को जोधपुर में पारंपरिक गीत-संगीत, वादन एवं गायन के क्षेत्र में योगदान के लिए, समाजसेवी डॉ. मीता मुल्तानी को दृष्टिबाधित विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता एवं ब्रेल लिपि सहित सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य के लिए, समाजसेवी श्री वकार मोहम्मद खान को सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए, समाजसेवी श्रीमती सुपकी/सेनु सपेरा को लोक कलाकार कालबेलिया नृत्य के संरक्षण एवं प्रचार के लिए, समाजसेवी श्री महेश चन्द्र व्यास को समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए, स्व. श्री सेवाराम प्रजापति के 29 जुलाई 2025 को सड़क दुर्घटना में ब्रेन डेड होने के उपरांत एम्स जोधपुर में परिवार की सहमति से चार लोगों को नवजीवन प्रदान करने के लिए उनकी पत्नी समाजसेवी श्रीमती धर्मी देवी को, समाजसेवी श्रीमती सुमन सोनी तथा समाजसेवी श्री पृथ्वीसिंह राठौड़ को प्रशंसा पत्र प्रदान किए जाएंगे।
इसी प्रकार श्री योग्या सिंह को तैराकी खेलो इंडिया गेम्स-2025 में रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त करने के लिए, श्री नितेश तुरकिया पुत्र श्री चैनाराम मेघवाल को 11 वर्ष की आयु में साफा बांधने की उत्कृष्ट कला के प्रदर्शन के लिए, सुश्री समीक्षा पुत्री श्री पुखराज विश्नोई को 17 वर्ष की आयु में 69वीं राष्ट्रीय स्कूली बास्केटबॉल प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए, श्री शेराराम को पैरा तैराकी प्रशिक्षक के रूप में उत्कृष्ट कार्य के लिए, श्री संदीप टाक को वर्ष 2025 में मलेशिया के समुद्र में ओशियन मैन एवं आयरन मैन खिताब प्राप्त करने के लिए तथा श्री भरत कुमार पुत्र श्री मोहनराम चौधरी को कायलाना में जान जोखिम में डालकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किए जाएंगे।








