Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 6:42 am

Sunday, August 23, 2026, 6:42 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

भदवासिया में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित

माता बहनों द्वारा कलश यात्रा, बालिकाओं द्वारा तलवारबाजी और सामूहिक भोज का आयोजन

शिव वर्मा. जोधपुर

उत्तर जिले के परिहार नगर स्थित विद्या फार्म हाउस में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस सम्मेलन में संत स्वामी श्वेत प्रकाश जी, संत स्वामीनारायण संप्रदाय के योगी प्रेम स्वामी जी मुख्य वक्ता विहिप प्रांत अर्चक पुरोहित, पंडित राजेश दवे आदि वक्ताओं ने कहा कि विश्व की सभी समस्याओं का समाधान हिंदू समाज के पास है। हिंदू समाज समरस एवं संगठित बने इसके लिए राष्ट्रीय स्वयं संघ के प्रयासों के बारे में जानकारी दी। देश के सामने सैकड़ो चुनौतियां हैं उसका समाधान संगठित हिंदू ही हो सकता है। नशा उन्मूलन धर्मांतरण इस बारे में विस्तार से बताया।

कार्यक्रम संयोजक विहिप सह समरसता प्रमुख जयंत सांखला ने बताया भदवासियां गणेश नगर राधा कृष्ण मंदिर से सैकड़ो माता बहनों ने मंगल कलश यात्रा में भाग लिया। कार्यक्रम संयोजक जयंत सांखला, अक्षरधाम मंदिर संघ के प्रचारक इंद्र सिंह खिमाना,
गीता बल संस्कार के बालकों ने मंत्र उच्चारण से सनातन धार्मिक संस्कृति का परिचय दिया। आरएसएम विद्याश्रम परिहार नगर के छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। नगर के बस्ती प्रमुख रमेश दाधीच और मुकेश दाधीच ने वक्ताओं को बौद्धिक मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद पारित किया। कार्यक्रम में मुख्य कार्यकर्ता तुलसीराम पंचारिया, तेजाराम , राकेश का मुकेश पारीक, मनीश बागड़ी, धीरज सुथार, पंकज शर्मा, जुगल वैष्णव, प्रणव आसोपा, दिनेश चारण, पवन उपाध्याय, रमेश भहड़, चैनपुरी, जुगल भाटी, रामेश्वर चावड़ा, राजू परिहार, श्रीमती मीना सांखला, मधु सोनी, उषा शर्मा का रहा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor