Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:42 am

Sunday, October 18, 2026, 9:42 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जीवंत हुई राजस्थानी संस्कृति

कमला नेहरू महिला महाविद्यालय के सभागार में सजा राजस्थानी संस्कृति का श्रृंगार

लोक नृत्यों ने दिया विविधता में एकता का संदेश

स्कूली बच्चों की देशभक्ति पूर्ण प्रस्तुतियों ने मोहा मन

शिव वर्मा. जोधपुर

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को कमला नेहरू महिला महाविद्यालय, सभागार में जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों की देशभक्ति पूर्ण एवं राजस्थानी संस्कृति और परंपराओं पर केन्द्रित एक से बढ़कर एक प्रस्तुति ने मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि मुख्य कार्यकारी जिला परिषद आशीष मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके उपरान्त विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत, राजस्थानी गीत-नृत्यों, लघु नाटक आदि की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में राजकीय अहिला आईटीआई जोधपुर द्वारा वंदेमातरम्, निर्मल नृत्य केन्द्र संस्था द्वारा (भरतनाट्यम) द्वारा गणेश स्तुति, अंध विद्यालय आंगणवा द्वारा देश भक्ति समूह गायन, अंशिका परिहार (राष्ट्रीय कला उत्सव विजेता) द्वारा पारम्परिक चरी लोकनृत्य, ऑर्किड्स सेन्ट्रल स्कूल द्वारा समूह नृत्य (सेमी क्लासिकल), मयूर चौपासनी विद्यालय द्वारा नाटक (स्वच्छता), राजकीय विद्यालय जालोरी गेट द्वारा पंजाबी नृत्य, लार्ड कान्वेन्ट विद्यालय द्वारा देश भक्ति समूह नृत्य, राजकीय विद्यालय किसान कन्या द्वारा हरियाणवी नृत्य, सोहन लाल मनिहार स्कूल द्वारा कालबेलिया समूह नृत्य, राजमहल गुलाबसागर स्कूल द्वारा समूहगान देशभक्ति (हिन्दुस्तान का परचम सदा लहराते हम), नेत्रहीन विकास संस्थान द्वारा राजस्थानी युगल नृत्य, गोवर्धन लाल काबरा द्वारा समूह नृत्य, राजकीय विद्यालय सरदारपुरा द्वारा सतरंगी राजस्थान समूह नृत्य, नरपत सरगरा एण्ड पार्टी (राज्य स्तरीय युवा महोत्सव विजेता) द्वारा पारम्परिक लोक गायन, राजकीय विद्यालय झंवर ब्लॉक (धवा), राज्य स्तरीय कला उत्सव विजेता द्वारा राजस्थानी समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सभी प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार वितरित किए गए।

संयुक्त निदेशक शिक्षा ओमसिंह राजपुरोहित के सानिध्य में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री हिम्मत सिंह तंवर, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) श्री कमल व्यास, जिला शिक्षा अधिकारी श्री कमलेश कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे । इस सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रभारी श्रीमती चन्द्रा नायक, प्रधानाचार्य राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय जालोरी गेट और सह प्रभारी डॉ विजयलक्ष्मी गोयल थे। कार्यक्रम में मंच संचालन श्री भरत वैष्णव ने किया। कार्यक्रम में श्री अजय शर्मा, पायल सांखला, शेखर पुरोहित, नाथू राम, महेंद्र चौधरी, अश्विनी सिंह उपस्थित रहे ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor