Explore

Search

Thursday, April 30, 2026, 9:55 pm

Thursday, April 30, 2026, 9:55 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

77वां गणतंत्र दिवस समारोह : मुख्य सचिव ने अपने राजकीय आवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

केडी इसरानी. स्वतंत्र पत्रकार. जयपुर

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने 77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर सोमवार सुबह अपने राजकीय आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

मुख्य सचिव श्रीनिवास ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संवैधानिक मूल्यों, न्याय और सुशासन के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। प्रदेश में विजन राजस्थान 2047 के तहत समावेशी विकास और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नवाचार तथा सुशासन को मजबूती प्रदान की जा रही है। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप राजस्थान तेजी से विकास की दिशा में अग्रसर हो रहा है।

इस अवसर पर राजस्थान पुलिस के जवानों ने उन्हें सलामी दी। इस दौरान मुख्य सचिव कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor