Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 2:03 am

Thursday, July 9, 2026, 2:03 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

गणतंत्र की पटरी पर रेलवे की ट्रेन ने पकड़ी रफ्तार…रंगारंग आयोजन, डीआरएम ने किया ध्वजारोहण

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल पर 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को जोधपुर रेल खेल संघ रेलवे स्टेडियम में मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के पश्चात मंडल रेल प्रबंधक ने रेलवे सुरक्षा बल, प्रादेशिक सेना तथा स्काउट व गाइड के परेड का निरीक्षण किया तथा रेलकर्मियों के नाम सन्देश पढ़ा।

डीआरएम ने रेलकर्मियों का अभिनन्दन करते हुए मंडल के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए धन्यवाद दिया और इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेल कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, वहीं विभिन्न विभागों को समूह पुरस्कार (ग्रुप अवार्ड) से सम्मानित किया गया।

आयोजित समारोह में स्कूली बच्चों, स्काउट एंड गाइड और रेल कर्मचारियों ने देशभक्ति गानों पर आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक वरिष्ठ अधिकारी एवं महिला कल्याण संगठन की पदाधिकारीगणों ने आजादी के प्रतीकात्मक स्वरूप गुब्बारों को खुले आसमान में छोड़े।

गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक राकेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एस आर बुनकर, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त नीतीश शर्मा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक गांधी एवं समस्त वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे साथ ही महिला कल्याण संगठन की सदस्यगण तथा मंडल के अधिकारी,उनके परिवारजन, ट्रेड यूनियनों के पदाधिकारी तथा रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।

रेलवे अस्पताल में किए फल वितरित

77वें गणतंत्र दिवस के समापन के उपरांत मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी एवं वरिष्ठ अधिकारीगण मंडल रेल अस्पताल पहुंचे जहां मंडल रेल अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा डीआरएम का स्वागत किया गया तथा अस्पताल में भर्ती अस्वस्थ रेल कर्मियों को फल वितरित किए और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor